Deoghar news : पेमेंट लेकर पीएम आवास नहीं बनानेवाले एक दर्जन से अधिक लाभुकों को मिला नोटिस

योजना से राशि लेकर आवास पूरा नहीं करने वाले लाभुकों के खिलाफ नगर निगम ने कड़ाई शुरू कर दी है. ऐसे लाभुकों को नोटिस देकर आवास जल्द पूरा करने को कहा गया है.

संवाददाता, देवघर. पेमेंट लेकर पीएम आवास नहीं बनाने वाले लाभुकों से नगर निगम परेशान है. नगर निगम ने ऐसे लोगों के खिलाफ अब कड़ाई करनी शुरू कर दी है. मिली जानकारी के अनुसार सभी को चिह्नित कर दबाव बनाया जा रहा है. ऐसे लाभुकों को नोटिस देकर पीएम आवास निर्माण कार्य शुरू नहीं करने पर नगरपालिका एक्ट के तहत कार्रवाई करने की चेतावनी दी जा रही है. पिछले एक सप्ताह में एक दर्जन से अधिक लोगों को नोटिस दिया गया है. सभी पर नजर रखी जा रही है. इस संबंध में नगर आयुक्त रोहित सिन्हा ने बताया कि निगम क्षेत्र में पीएम आवास का पेमेंट लेकर भी निर्माण कार्य बंद कर दिया है. बताया कि पहले चरण में लगभग दो दर्जन लाभुकों को चिह्नित किया गया है. सभी को आवास निर्माण कार्य शुरू कर जीओ टैग कराने को कहा गया है. इससे आगे का पैमेंट भी मिलेगा. वर्तमान में कुल स्वीकृत 15594 आवासों में मात्र 11735 आवास पूर्ण हुए हैं, शेष आवासों को युद्ध स्तर पर पूर्ण करने को कहा गया है. निगम के पीएम आवास के नोडल पदाधिकारी मनीष तिवारी, तकनीकी विशेषज्ञ नवनीत राज व सभी सर्वेयर को वार्ड वार भ्रमण कर सभी भगोड़े लाभुकों को चिह्नित करने का निर्देश दिया गया है. इस साल पीएम आवास की नयी स्कीम शुरू हो रही है. इसलिए पुराने लाभुकों को आवास कार्य को पूर्ण करना अनिवार्य है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >