उपायुक्त ने नप अध्यक्ष व 23 वार्ड सदस्यों को दिलायी पद व गोपनीयता की शपथ

मधुपुर : मधुपुर नगर परिषद के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

मधुपुर. शहर के किसान भवन में आयोजित समारोह में शनिवार को जिले के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने मधुपुर नगर परिषद ते नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभी 23 वार्ड पार्षद को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी. इस अवसर पर उपायुक्त ने शहरवासियों को शांतिपूर्ण मतदान कराने में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधि संविधान का अनुपालन करते हुए अपने क्षेत्राधिकार का उपयोग विकास कार्यों के लिए करें. कहा कि हम सभी का एक ही लक्ष्य है कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े अंतिम व्यक्ति तक वे सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जो सरकार द्वारा उनके लिए बनायी गयी है. उपायुक्त ने आश्वस्त किया कि मधुपुर के विकास के लिए हर प्रकार का सहयोग प्रशासन द्वारा दिया जायेगा. कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं हरा-भरा और आदर्श बनाने के लिए आप सभी प्रतिनिधियों को टीम भावना से मिलकर कार्य करना होगा. आप सभी लोग प्रशासन के साथ मिलकर शहर की अच्छी रूपरेखा तैयार करें, ताकि मधुपुर के विकास को और गति दिया जा सके. कार्यक्रम के उपरांत उपायुक्त ने नवनियुक्त अध्यक्ष और सभी वार्ड सदस्यों को शुभकानाएं दी. शपथ ग्रहण के बाद उपाध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण कराया गया. नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज को नगर परिषद अध्यक्ष दरक्शां परवीन के द्वारा पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी. मौके पर उपायुक्त के अलावा अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार, जिला भूअर्जन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, कार्यपालक दंडाधिकारी विनय पांडेय समेत संबंधित अधिकारी आदि मौजूद थे. ————— मधुपुर नगर परिषद के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ टीम भावना से शहर के विकास का आह्वान देवघर उपायुक्त ने नप अध्यक्ष व 23 वार्ड सदस्यों को दिलायी पद व गोपनीयता की शपथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >