Deoghar news : डीएवी चितरा में छात्र-परिषद के लिए सदस्यों का हुआ चुनाव, चुने गये पदधारक सम्मानित

चितरा स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में नवचयनित छात्र-परिषद सदस्यों को सम्मानित करने के लिए अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया.

प्रतिनिधि, चितरा . चितरा स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में नवचयनित छात्र-परिषद सदस्यों को सम्मानित करने के लिए अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया. इस प्रतिष्ठित विद्यालय के 30 वर्षो के इतिहास में पहली बार छात्र-परिषद के सदस्यों का चुनाव पारदर्शी तरीके से बुधवार को किया गया. इसमें चुनाव संबंधित सभी लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं जैसे नामांकन पत्र जमा करना, छात्र उम्मीदवारों के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन, बैलेट बॉक्स का प्रयोग, मत देने में उंगली में स्याही लगाना और अंत में मतगणना व विजयी छात्र प्रतिभागियों का साक्षात्कार का आयोजन किया गया. इन प्रक्रियाओं का पालन करके छात्र-छात्राओं को भारत के लोकतांत्रिक चुनावी प्रक्रिया से अवगत कराया गया. बता दें कि नवचयनित छात्र-परिषद में विक्की मिश्रा (हेडबॉय), स्नेहा कुमारी (हेडगर्ल), साज़िया परवीन (डिप्टी हेडगर्ल), शगुफ्ता नाज़निन (खेल सचिव) व मोहम्मद अयान अंसारी (सांस्कृतिक सचिव) शामिल हुए. इस मौके पर छात्र-परिषद प्रमुख व सदस्यों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी व निष्ठापूर्वक करने की शपथ छात्रा प्रज्ञा सुमन के द्वारा दिलायी गयी. मौक़े पर मौजूद प्राचार्य डॉ राघवेंद्र तिवारी ने कहा कि नवचयनित पदधारक हमारे विद्यालय के नैतिक मूल्यों व अनुशासन को बनाये रखने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे. इस आयोजन को सफल बनाने में शिक्षक सुशील कुमार, डॉ जे के महंता, एस एस आचार्य, महामाया पांडेय, आर के तिवारी, आर के सिंह, वी एन चौधरी, संजय यादव, पंकज कुमार, पी के सुमन, ह्रषिकेश कुमार, संजीव दुबे एवं अर्चना सिंह ने महत्वपूर्ण योगदान दिया. यह जानकारी शिक्षक सह मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjay kumar rana

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >