31 तक शत-प्रतिशत लाभुकों का करायें ई-केवाईसी : बीडीओ

मधुपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन कार्ड के सदस्यों का करायें इ केवाइसी

मधुपुर. प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन कार्ड के सदस्यों का ई-केवाईसी समय पर करने को लेकर ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के डीलर्स, वार्ड सदस्य एवं जनप्रतिनिधियों का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में बीडीओ अजय कुमार दास व प्रभारी एमओ डाॅ हरेरामजी दिनकर उपस्थित रहे. कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आपूर्ति शृंखला प्रबंधन एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली था. इसमें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत शत प्रतिशत लाभुकों का ई-केवाईसी सुनिश्चित करने हेतु समस्याओं का निराकरण करना है. यह अभियान 21 मार्च से 27 मार्च तक युद्ध स्तर पर चलाया जायेगा. मौके पर बीडीओ ने कहा कि अब तक ग्रामीण क्षेत्र के डीलर्स द्वारा 72 प्रतिशत व शहरी क्षेत्र के डीलर द्वारा 66 प्रतिशत कार्डधारी का ई-केवाईसी हो चुका है. जबकि शेष अन्य कार्ड धारी का निर्धारित समय अवधि के अंदर अनिवार्य रूप से ई-केवाईसी किया जाना है. इसके लिए सभी जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों को निर्देश दिया गया. एमओ ने कहा कि 31 मार्च तक जिन कार्डधारी का ई-केवाईसी नहीं हुआ है, उन कार्ड धारी का नाम राशन कार्ड से हटा दिया जाएगा. कार्यक्रम में शहरी क्षेत्र के कुल 28 डीलर एवं ग्रामीण क्षेत्र के कुल 71 डीलर उपस्थित हुए. जिन्हें घर-घर जाकर छूटे हुए लाभुकों का ई केवाईसी करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. मौके पर मो. निसार आलम, विनोद प्रसाद राय, पदमा देवी, भूदेव सिंह, बहारुद्दीन अंसारी, मो. रिजाउल्लाह, मो. आलम, फलदन दास, मृत्युंजय प्रसाद राय समेत पथलजोर, धमनी, गोनैया पंचायत के जनप्रतिनिधि तथा वार्ड सदस्य आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >