चितरा. राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ यूनियन के नेताओं ने 21 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को धरना-प्रदर्शन सह गेट मीटिंग की. इस दौरान मजदूर, विस्थापित, कोलियरी, कोयला व्यवसायी और कैजुअल मजदूर हित में आवाज बुलंद की. इस दौरान यूनियन नेताओं द्वारा नारेबाजी कर विरोध जताया गया. इस अवसर पर मजदूर नेता नवल किशोर राय, भूदेव चंद्र महतो, प्रसादी दास, पूर्व मुखिया सदानंद पोद्दार, युगल किशोर यादव आदि ने अपने संबोधन में कोलियरी प्रबंधन पर जमकर बरसते हुए कहा कि कोलियरी प्रबंधन अपने मजदूरों के साथ सौतेलापन व्यवहार कर रही है. मजदूर हित, विस्थापित हित में कोलियरी प्रबंधन कोई पहल नहीं करती है. कोलियरी में भ्रष्टाचार चरम पर है. एससी/एसटी कैटेगरी के कोल कर्मियों को समय पर प्रोन्नति नहीं दी जाती, जिससे एससी/एसटी कोल कर्मी वर्षों से एक ही जगह कार्यरत हैं. कहा कि इस प्रकार के भेदभाव अब यहां चलने नहीं दी जायेगी और जरूरत पड़ी तो जोरदार आंदोलन किया जायेगा. वहीं धरना-प्रदर्शन समाप्ति के बाद कोलियरी महाप्रबंधक को 21 सूत्री मांग पत्र भी सौंपा गया. मौके पर युधिष्ठिर राय, चंद्र किशोर सिंह, अशोक रजवार, गणेश मंडल, जयदेव महरा, वाशिम अंसारी, प्रकाश मंडल आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
