Deoghar News : पागलबाबा आश्रम में नंदोत्सव पर भक्तों ने लगायी दही-हल्दी

पागलबाबा आश्रम में जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को नन्दोत्सव व नर-नारायण सेवा का आयोजन किया गया.

प्रतिनिधि, जसीडीह : पागलबाबा आश्रम में जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को नन्दोत्सव व नर-नारायण सेवा का आयोजन किया गया. नंदोत्सव को लेकर भक्तों व आश्रम के सेवादारों ने श्री कृष्ण व राधे मां की प्रतिमा पर दही, हल्दी व माखन लगाये. इसके बाद दही-हल्दी को एक-दूसरों के गालों में लगा कर खुशी मनायी. साथ ही कालाकारों द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया. इसमें भक्त झूमते-नाचते रहे. भक्तों ने भक्ति रस का आनंद लियी. भक्त जय श्री कृष्ण, हरि भगवान की जय आदि की जयकारा लगाते रहे. मंदिर के पुजारी ने बताया कि भगवान के आगमन को लेकर नंदोत्सव का आयोजन कर खुशी मनायी जाती है. साथ ही नर-नरायण भोज का आयोजन किया गया. इसमें आसपास क्षेत्रों के हजारों लोगों को भोजन कराया गया. मौके पर ट्रस्टी किशोर तोषनीवाल, अजय पोद्दार, जितेंद्र रुंगटा, शंकर लाल जालान, रवि झुनझुनवाला, ओमप्रकाश अग्रवाल, गोपाल खेमका, सुरेन्द्र सरावगी, उमा सर्राफ, डाॅ विश्वजीत चंद्रा, डाॅ प्रबीर चटर्जी, सुशीला तोषणीवाल, कृष्णा पोद्दार, प्राचार्य संदीप कुमार मिश्रा, उप प्राचार्य बीरेंद्र कुमार राय आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NISHIDH MALVIYA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >