मधुपुर. शहर के कुंडू बंगला स्थित अग्रसेन भवन में सोमवार को मारवाड़ी युवा मंच के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय दिव्यांगों का नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर के पहले दिन रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो गया. जिसमें कुल 20 दिव्यांगों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया. मंच के पूर्व अध्यक्ष अमित मोदी ने बताया कि श्री महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है. 19 मार्च को दिव्यांगों को एसडीओ राजीव कुमार व समाजसेवी परमेश्वर लाल गुटगुटिया द्वारा कृत्रिम अंग सामग्री वितरित किया जायेगा. कृत्रिम अंग में केलिपर्स, कान की मशीन, बैसाखी, हाथ व पैर अंग दिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
