पटेल रोड से डालमिया कूप तक दो घंटे तक रहा जाम

गांधी चौक, स्टेशन रोड, सरदार पटेल रोड, रामचंद्र बाजार हटिया रोड़ व डालमिया कूप के पास सड़क का अधिकतर भाग का अतिक्रमण कर लिया

मधुपुर. सोमवार को शहरवासी जाम से घंटों हलकान रहे. सुबह 11 बजे से करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा, जिससे राहगीरों को चिल्लाती धूप में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. इस दौरान गांधी चौक से हटिया रोड व सरदार पटेल रोड से डालमिया कूप तक दोपहर को करीब दो घंटे तक जाम में फंसा रहा. जाम में पुलिस के वाहन भी काफी देर तक फंसा रहा. पहले लोगों ने जाम हटवाने का प्रयास किया, लेकिन जब नहीं हटा तो सूचना पर पुलिस और काफी मशक्कत के बाद जाम हटवाया गया. बताते चले कि शहर के मुख्य सड़कों में भारी अतिक्रमण के कारण आये दिन लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है. गांधी चौक, स्टेशन रोड, सरदार पटेल रोड, रामचंद्र बाजार हटिया रोड़ व डालमिया कूप के पास सड़क का अधिकतर भाग का अतिक्रमण कर लिया गया है. जहां सड़कों की चौड़ाई आधे से भी कम रह गयी है, जिसके कारण प्रत्येक दिन राहगीरों को जाम का सामना करना पड़ रहा है. राहगीरों की समस्या को देखते हुए उपयुक्त ने भी मधुपुर निरीक्षण के दौरान गांधी चौक, हटिया रोड डालमिया चौक तक अतिक्रमण हटाने का निर्देश स्थानीय अधिकारियों को दिया था. इसके बाद भी यहां की प्रमुख सड़कों से अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका. कभी कभार अतिक्रमण हटाने के नाम पर अधिकारी निकलते है और खानापूर्ति कर लौट जाते हैं. अतिक्रमण हटाने के आधे घंटे बाद ही अतिक्रमण यथावत हो जाता है. अतिक्रमण के कारण विशेष कर स्कूली बच्चों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. बताया जाता है कि अतिक्रमण के कारण गांधी चौक पर 60 फीट की सड़क की चौड़ाई घटकर महज 15 फिट रह गई है. जबकि सरदार पटेल रोड और हटिया रोड की चौड़ाई 20 फीट से घटकर 8 से 10 फीट तक ही रह गई है. इसी तरह 40 फीट का स्टेशन रोड की चौड़ाई घटकर 10 फीट रह गयी है. बताया जाता है कि हटिया रोड में करोड़ों की लागत से सब्जी मंडी का निर्माण कराया गया है. इसके बाद भी इन सड़कों पर खासकर दर्जनों सब्जी और फल दुकानदार अपना कब्जा जमा लिया है. अतिक्रमण मधुपुर के लिए गंभीर समस्या बन गया है, जिससे सभी परेशान हैं. ————– डीसी के आदेश के बाद भी गांधी चौक से नहीं हटाया जा सका अतिक्रमण

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >