सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए निकाली प्रभातफेरी

मधुपुर की गोविंदपुर पंचायत स्थित आरएन शाही प्रोजेक्ट प्लस टू विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को सड़क सुरक्षा परिवहन जागरुकता को लेकर प्रभात फेरी निकाली

मधुपुर. प्रखंड की गोविंदपुर पंचायत स्थित आरएन शाही प्रोजेक्ट प्लस टू विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को सड़क सुरक्षा परिवहन जागरुकता को लेकर प्रभात फेरी निकाली. मौके पर शिक्षक मनोज कुमार ने कहा कि कर्मियों एवं बच्चों के साथ सड़क सुरक्षा परिवहन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है. जिसके तहत बच्चों के द्वारा अपने अभिभावकों व आम जनता को सड़क सुरक्षा संबंधित जानकारी दी गयी. प्रभारी प्रधानाचार्य अतुल कृष्ण राय ने कहा कि बाइक सवार बिना हेलमेट के बाइक का उपयोग न करें. मौके पर मृत्युंजय राय, गणेश पंडित, विद्या भूषण, विवेक कुमार यादव, गया प्रसाद मौर्य, ओम प्रकाश मिश्रा, मधुसूदन प्रसाद सिंह, नागेंद्र राम, निधि कुमारी, संजू कुमारी, अभिनंदन मिश्रा, गोपाल कुमार, विकास कुमार दास, राजेश पांडेय, डॉ. शंकर मिश्रा, निताई कुमार महतो, शमशाद आलम, सुशील कुमार, धीरज अक्षय आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >