deoghar news : टोटो में बैठने को लेकर हुआ विवाद, मारपीट कर रुपये व चेन छिनतई

मधुपुर के बड़ा शेखपुरा निवासी महिला निशा कुमारी ने टोटो में बैठने को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट कर गाली-गलौज करते हुए गले से जबरन सवा भर सोने की चेन व पर्स से 85500 रुपये छिनतई किये जाने का आरोप लगाते हुए नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

देवघर. मधुपुर के बड़ा शेखपुरा निवासी महिला निशा कुमारी ने टोटो में बैठने को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट कर गाली-गलौज करते हुए गले से जबरन सवा भर सोने की चेन व पर्स से 85500 रुपये छिनतई किये जाने का आरोप लगाते हुए नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामले में जसीडीह थाना क्षेत्र निवासी एक महिला श्रावणी शक्ति व उसके भाई को आरोपित बनाया गया है. शिकायत में कहा है कि 27 मार्च को बोकारो निवासी अपनी मौसेरी बहन के साथ हम दोनों बहन के साथ वह शादी को लेकर बाजार करने टावर चौक के समीप जा रही थी. उस क्रम में नगर थाना के पास टोटो बुक की. आरोपित महिला जबरन आकर उसी टोटो पर सवार हो गयी और जबरदस्ती उसके गोद में बैठ गयी. मना करने पर वह बात नहीं मानी. बोलने लगी कि हम इसी टोटो में जायेंगे, तुम दोनों दूसरा टोटो ले लो. आरोपित महिला पर गाली-गलौज करते हुए बीच सड़क पर मारपीट करने का आरोप लगायी है. साथ ही अपने गले से सवा भर सोने की चेन व बहन के गले से लॉकेट और पर्स में रखे 85,500 रुपये छीनने का आरोप लगायी है. यह भी कहा है कि शिकायत देने नगर थाना पहुंची तो आरोपित महिला समेत उसके भाई ने पुलिस के सामने दोनों को जिंदा जलाने की धमकी देते हुए पूरे खानदान को बर्बाद करने की बात कही. मामला दर्ज कर नगर थाने की पुलिस जांच में जुटी है. हाइलाइट्स मधुपुर की महिला ने जसीडीह की महिला व उसके भाई के खिलाफ दर्ज करायी प्राथमिकी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish kundan

आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >