Deoghar news : मोहनपुर के मजदूर की गुजरात में करंट लगने से मौत, एंबुलेंस से लाया गया शव

मोहनपुर के डुमरिया गांव निवासी मजदूर की मौत करंट लगने से गुजरात के एक फैक्टरी में हो गयी. श्रम मंत्री और देवघर विधायक की मदद से मजदूर का शव गुजरात से लाया गया. परिजनों में मातम छाया है.

प्रतिनिधि, मोहनपुर. मोहनपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी मजदूर दीनानाथ यादव उम्र ( 37 वर्ष ) की मौत रविवार को करंट लगने से गुजरात के एक फैक्टरी में हो गयी. वहीं मौत की सूचना परिजनों को मिलते ही घर में मातम छा गया है. परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मजदूर मृतक दीनानाथ यादव पिछले तीन माह पहले अपने दोस्तों के साथ मजदूरी करने गुजरात गया था. वहीं सूरत स्थित दीनानाथ श्रीबालाजी ट्रेडर्स, उघना, चिकुबाड़ी मोहल्ला, थाना पांडेसरा की प्लास्टिक फैक्टरी में काम करता था, जहां करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी झारखंड के श्रम मंत्री संजय यादव और देवघर विधायक सुरेश पासवान को मिलने पर फैक्टरी के मालिक से इन लोगों ने वार्ता कर शव को पोस्टमार्टम कराकर एंबुलेंस से मृतक के घर मोहनपुर मंगवाया. वहीं श्रम मंत्री ने फोन पर शोक संतप्त परिवार से बातचीत कर परिजनों को सांत्वना दी, साथ ही सरकारी लाभ दिलाने का आश्वासन दिया. मौके पर मुखिया रंजीत यादव, मृतक के भाई अमरनाथ यादव आदि उपस्थित थे. मृतक अपने पीछे एक पुत्र, एक पुत्री, पत्नी व वृद्ध मां,बाप को छोड़ के चले गये. मृतक युवक अपने घर का एक मात्र कमाऊ पुत्र था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shrawan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >