25 साल की अनवरत यात्रा, अथक परिश्रम और दूरदर्शिता के प्रतीक हैं मोदी : डॉ निशिकांत दुबे
देवघर से संजीत मंडल की रिपोर्ट
देवघर : गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि 25 साल की अनवरत यात्रा, अथक परिश्रम, त्याग और दूरदर्शिता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और राष्ट्रसेवा के संकल्प के प्रतीक हैं.
कर्म को साधना, राष्ट्रसेवा को ध्येय
सांसद ने कहा कि कर्म को साधना और राष्ट्रसेवा को जीवन का ध्येय बनाकर चलने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन तप, त्याग और अटूट संकल्प की गाथा है. सेवा और समर्पण से भरी उनकी यात्रा करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा है. डॉ. निशिकांत दुबे ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की.
बाबा बैद्यनाथ से की प्रार्थना
डॉ. निशिकांत दुबे ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ जी से प्रार्थना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीर्घायु और स्वस्थ रहें. उनके नेतृत्व में देश प्रगति की नई ऊंचाइयां प्राप्त करता रहे और भारत 2047 में विकसित भारत के लक्ष्य को सिद्ध करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ता रहे.
राष्ट्रसेवा के संकल्प की सराहना
सांसद ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की पुनः हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके राष्ट्रसेवा के संकल्प और समर्पण की सराहना की.
