सारठ अंचल पहुंचे चुन्ना सिंह, बोले- प्रमाण पत्र के लिए जनता न भटके, व्यवस्था दुरुस्त करें

सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने अंचल कार्यालय पहुंचकर विभिन्न प्रमाण पत्रों को लेकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना. उन्होंने सीओ और बीडीओ को व्यवस्था सुधारने और जनता की परेशानी दूर करने के निर्देश दिए.

सारठ : सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह मंगलवार को सारठ अंचल कार्यालय पहुंचे. इस दौरान उन्होंने चल रहे SIR कार्य को लेकर सीओ कृष्ण चन्द्र मुंडा और बीडीओ चन्दन कुमार सिंह से विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्रों को लेकर लोगों को हो रही परेशानियों के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए.

सारठ प्रखण्ड पहुंचे विधायक चुन्ना सिंह,सीओ व बीडीओ से ग्रामीणो की समस्या निराकरण का दिया निर्देश | Prabhat Khabar Network

पंचायत या हल्का वाइज चिपकाएं प्रमाण पत्र की जानकारी

विधायक उदय शंकर सिंह ने कहा कि जाति और आवासीय प्रमाण पत्रों को लेकर लोग यहां-वहां भटकते हैं. उन्हें यह जानकारी नहीं रहती कि कौन सा प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कहां आवेदन देना है. उन्होंने सुझाव दिया कि पंचायत वाइज या हल्का वाइज जानकारी प्रिंट करवाकर कार्यालय में चिपकाई जाए, ताकि प्रमाण पत्र बनवाने में किसी को परेशानी न हो.

प्रमाण पत्र बनाने में कोताही नहीं बरतने का निर्देश

विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रखंड या अंचल कार्यालय में किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए. प्रमाण पत्र बनाने में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए. ऑफलाइन प्रमाण पत्र क्रमवार निर्गत करने का भी निर्देश दिया गया.

कंप्यूटर ऑपरेटर को SIR कार्य से किया मुक्त

विधायक चुन्ना सिंह ने कंप्यूटर ऑपरेटर शिलाजीत यादव को SIR कार्य से मुक्त करते हुए उन्हें उनके मूल कार्य करने का निर्देश दिया.

आधार में उम्र की समस्या को लेकर महिलाओं ने रखी शिकायत

इस दौरान कई महिलाओं ने आधार में उम्र को लेकर अपनी शिकायत विधायक के समक्ष रखी. शिकायतों के बाद विधायक ने बीडीओ को निर्देश दिया कि पंचायत सचिव का मूल काम जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र समय पर बनाना और उसकी पूरी जानकारी रखना है.

पंचायत सचिवों को ग्रामीणों का काम समय पर करने की हिदायत

विधायक ने कहा कि यहां पंचायत सचिव खुद को गजिस्टेट अधिकारी समझ रहे हैं और जनता की शिकायतों को नजरअंदाज कर उन्हें परेशान कर रहे हैं. उन्होंने ऐसे लोगों को चेतावनी देने और ग्रामीणों का काम समय पर करने का निर्देश दिया.

ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश

इस दौरान विधायक ने कई लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी भी मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से नहीं छूटे, इसके लिए सभी मामलों को गहनता पूर्वक देखने का निर्देश दिया.

मौके पर मौजूद रहे जनप्रतिनिधि और ग्रामीण

मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष इस्तियाक मिर्जा, शालिग्राम मंडल, बिक्रम सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश सिन्हा

प्रभात खबर के वरीय पत्रकार है,वर्ष 2001 से प्रभात खबर से जुड़कर जनहित से जुड़ी पत्रकारिता कर रहे है,विकास,लोगों की समस्या,शिक्षा,स्वास्थ्य व क्राइम से जुड़ी खबरे पर बेहतर कवरेज करते रहे है-प्रभात खबर सारठ कार्यालय के ब्यूरो प्राभारी है,इससे पूर्व में झारखण्ड जगरण, दैनिक रांची ,पहुंच मासिक पत्रिका पटना व ईटीवी में बतौर न्यूज इंफॉर्फ़र के रूप में काम कर चुके है,NOU पटना से M ,A ( Mass Comunication & Journalism ) की पढ़ाई की है,वर्ष 2013-14 तक झारखण्ड विधानसभा रांची में प्रेस सलाहकार समिति के सदस्य रहे है,अलावे सूचना एवं जन संपर्क विभाग राँची द्वारा गाँवो में सूचना के विकास पर शोध को लेकर झारखण्ड मीडिया फेलोशिप मिला चुका है एवं सूचना अधिकार अधिनियम 2005 में बेहतर काम करने के लिए वर्ष 2013 में झारखण्ड RTI फोरम द्वारा Media Information and Communication Centre Of India के द्वारा RTI CITIZEN AWARD से पुरस्कृत हो चुके है.

मोबाइल-9708654333 / 9431550805

Email -mith.sinha.sinha@gmail.com

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >