Deoghar News : किसान के बेटे मिथिलेश ने जेपीएससी में लाया 243वां रैंक

झारखंड सिविल सेवा आयोग की परीक्षा में देवघर प्रखंड के बासाकोला गांव निवासी मिथिलेश कुमार ने सफलता हासिल की है. मिथिलेश को परीक्षा में 243वां रैंक मिला है

प्रतिनिधि, जसीडीह : झारखंड सिविल सेवा आयोग की परीक्षा में देवघर प्रखंड के बासाकोला गांव निवासी मिथिलेश कुमार ने सफलता हासिल की है. मिथिलेश को परीक्षा में 243वां रैंक मिला है तथा उसका चयन झारखंड फाइनेंस सर्विस में हुआ है. उन्होंने दूसरे अटेंप्ट में सफलता हासिल की है. मिथिलेश के पिता रासबिहारी राय एक किसान है और मां प्रतिभा देवी गृहिणी हैं. उसके पिता ने खेती कर कड़ी मेहनत से अपने बच्चे को इस मुकाम पर पहुंचाया है. मिथिलेश के सफलता से पूरे परिवार सहित गांव में खुशी का माहौल बना हुआ है. उन्होंने प्राइमरी शिक्षा देवघर से तथा विनोवा भावे यूनिवर्सिटी से की. मिथिलेश ने बताया कि वह रांची में रह कर जेपीएससी परीक्षा की तैयारी की थी और 10-12 घंटे पढ़ाई करते थे. उनकी सफलता में माता-पिता का पूरा सहयोग रहा है. उनकी कड़ी मेहनत के कारण ही यह सफलता हासिल हुई है. उन्होंने कहा कि पढ़ाई के शुरुआती दौर से ही मेरा लक्ष्य था कि जेपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NISHIDH MALVIYA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >