मधुपुर से 50 बस और 500 से अधिक चार पहिया वाहन से झामुमो कार्यकर्ता पहुंचेंगे दुमका

प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण सह जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन ने पथलचपटी स्थित आवासीय परिसर में मंगलवार को पार्टी की स्थापना दिवस की तैयारी व सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की

मधुपुर. प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण सह जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन ने पथलचपटी स्थित आवासीय परिसर में मंगलवार को पार्टी की स्थापना दिवस की तैयारी व सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. मंत्री ने कहा कि दो फरवरी को दुमका में झारखंड मुक्ति मोर्चा का होने वाला 46 वां स्थापना दिवस कई मायने में ऐतिहासिक होगा. कहा कि विधानसभा चुनाव में संताल परगना के 18 में 17 विधानसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों की मिली जीत से न केवल पार्टी नेताओं बल्कि कार्यकर्ताओं व समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है. लगातार दूसरी बार प्रचंड बहुमत से हेमंत सोरेन की सरकार बनने के बाद राज्य की जनता को उम्मीदें काफी बढ़ गयी है. उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का स्थापना दिवस जुझारू कार्यकर्ता, नेताओं व सबों का त्योहार है. संताल परगना में जो भी आदिवासी, मूलवासी, अल्पसंख्यक, झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थक, झामुमो के पक्ष में मतदान करने वाले मतदाता उनके लिए दो फरवरी खुशी का दिन होता है. पार्टी की स्थापना दिवस के दौरान जनता की समस्या एवं दुख सुनने के लिए दो फरवरी का दिन रहा है. मंत्री ने कहा कि दुनिया में कोई ऐसी पार्टी नहीं है जो 46 साल से लगातार दो बजे दिन में कार्यक्रम की शुरुआत होती है और रात दो बजे को समाप्त होती है. यह कार्यक्रम झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं को ऊर्जा व दिशा निर्देश देने के लिए टाॅनिक का काम करता है. गुरु जी को चाहने वाले दो फरवरी को हर हाल में दुमका पहुंचाना चाहते हैं. इस बार पार्टी की स्थापना दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है. स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मार्गदर्शन और निर्देश देंगे की सरकार की आगे की क्या योजना होगी. संताल परगना के लोगों के उम्मीदों पर सरकार कैसे खड़ी उतरेगी इस पर चर्चा होगी. उन्होंने कहा कि 10 तक मधुपुर विधानसभा से पार्टी के कार्यकर्ता समर्थक 50 बस और 500 से अधिक चार पहिया वाहन से दुमका के लिए दो फरवरी को रवाना होंगे. मौके पर पूर्व जिला सचिव दिनेश्वर किस्कू, पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य प्रहलाद दास, पूर्व अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष अबू तालिब अंसारी, पूर्व किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष तेज नारायण वर्मा, गोपाल दास, पूर्व नगर अध्यक्ष प्रकाश मंडल, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कंगलु मरांडी, सोहन मुर्मू, जुलेश मरांडी, साकिर अंसारी, बिपिन यादव, अल्ताफ हुसैन, मुर्शिद अंसारी, मरियम टुडू, रजनी मुर्मू, सोनी खान संजय शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे. —————– स्थापना दिवस की तैयारी व सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >