अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने छठ घाटों का किया भ्रमण

झील तालाब छठ पूजा समिति के सदस्यों ने मंत्री को किया सम्मानित

मधुपुर. प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ने शहर के विभिन्न घाटों का भ्रमण किया. उन्होंने श्रद्धालुओं को छठ पूजा की बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रकृति व सूर्य के प्रति आभार व्यक्त करने का पर्व है. महिला कठिन व्रत रखकर परिवार की भलाई के लिए प्रार्थना करती है. उन्होंने कहा कि त्याग श्रद्धा व शुद्धता का प्रतीक है. झील तालाब छठ पूजा समिति के सदस्यों ने मंत्री को सम्मानित किया. मौके पर एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद, सीओ यामुन रविदास, सोनू गुप्ता, ऋषभ भारद्वाज, अमित दुधेरिया, फैयाज कैसर, तनवीर उर्फ बल्लू आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >