स्वास्थ्य शिविर में शुगर व बीपी की हुई जांच

मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजित

मधुपुर. मारगोमुंडा प्रखंड के पदनिया में बुधवार को रेडक्रॉस सोसायटी मधुपुर के तत्वावधान में ग्रामीण मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन डॉ रोहन मुकुल व डॉ अभिजीत आनंद ने किया. शिविर में 140 से अधिक लाभुकों की स्वास्थ्य जांच हुई, जिसमें 40 स्कूली बच्चे भी शामिल थे. शिविर में ब्लड प्रेसर, ऑक्सीजन, वजन आदि की जांच की गयी. मौके पर डॉ रोहन मुकुल ने कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जा रहा. ग्रामीण इलाकों में इससे काफी लोगों का लाभ मिला सकेगा. सभी के बीच स्वास्थ्य को लेकर जागरुकता आयेगी. मुखिया राजेंद्र यादव ने कहा कि रेडक्रॉस व अनुमंडल अस्पताल द्वारा ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित करना अच्छी पहल है. शिविर का मुख्य उद्देश्य बीमारियों व स्वास्थ्य समस्या का शुरुआती समय में ही इलाज हो सके. शिविर में जरूरतमंदों को नि: शुल्क इलाज व दवा उपलब्ध कराया गया. रेडक्रॉस के सचिव महेंद्र घोष ने कहा कि इस तरह के आयोजन से स्वास्थ्य के क्षेत्र में जागरुकता आती है. जरूरतमंद को बिना खर्च के इलाज हो जाता है. उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस हर महीने अलग-अलग स्थानों पर स्वास्थ्य कैंप लगाती आ रही है. मौके पर स्वास्थ्य कर्मी रीता कुमारी, पुष्पा कुमारी, धर्मशीला कुमारी, संजू कुमार, सोनिया अहमद, रवि कुमार, मैमान अकरम, असमद अंसारी, अविनाश कुमार ने इस शिविर में अपनी महत्वपूर्ण योगदान दिया. मौके पर रेडक्रॉस के अरविंद कुमार, सुबल प्रसाद सिंह, सच्चिदानंद सिंह, रंजन कुमार, काली प्रसाद झा, ऐनुल होदा, प्रेम पाठक, दीपक मिश्रा, शबिला अंजुम, रहमत अली आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >