आदिवासी युवाओं ने समाज सुधार और जागरूकता का लिया संकल्प

पालोजोरी में आदिवासी युवा संगठन की बैठक

पालोजोरी. आदिवासी युवा संगठन की एक अहम बैठक सोमवार को पालोजोरी के फुलजोरी पहाड़ की तराई में बसहा के पास आयोजित की गयी, जिसकी अगुवाई जिला परिषद सदस्य दीपक मुर्मू और युवा नेता सुरेश मरांडी ने की. बैठक में पालोजोरी और सारठ प्रखंड के आदिवासी समाज से जुड़े युवकों ने हिस्सा लिया. इस दौरान विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. युवाओं ने इस क्रम में संकल्प लिया कि आदिवासी समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करते हुए युवाओं को आगे लाने की आवश्यकता है. बैठक में यह प्रस्ताव भी लिया गया कि संगठन के माध्यम से युवा वर्ग गांव-गांव का दौरा करेगा और प्रत्येक गांव में बैठक कर समाज की बेहतरी तथा शिक्षा के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करेगा. साथ ही बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का भी संकल्प लिया गया. मौके पर मुख्य रूप से आदिवासी युवा संगठन से जुड़े दीपक मुर्मू, संतोष बेसरा, दिलीप बास्की, युवा नेता सुरेश मरांडी, साइमन हेम्ब्रम, मोहन मरांडी, लिकेश्वर किस्कू, विक्रम मरांडी, रमेश मुर्मू, संतोष मुर्मू, बासुदेव मुर्मू, बिनोद हेंब्रम आदि मौजूद थे. — पालोजोरी में आदिवासी युवा संगठन की बैठक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: UDAY KANT SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >