अखाड़ा समिति के सदस्यों के साथ इंस्पेक्टर ने की मंत्रणा

मधुपुर थाना परिसर में हुई बैठक

मधुपुर. मधुपुर थाना परिसर में रामनवमी पर्व को लेकर शुक्रवार को इंस्पेक्टर इंचार्ज संतोष कुमार गुप्ता ने अखाड़ा समितियों व डीजे संचालकों के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने कहा कि हाइकोर्ट के निर्देशानुसार ध्वनि प्रदूषण रोकने व कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. उन्होंने अखाड़ा समितियों को शांतिपूर्ण शोभा यात्रा निकालने व आपत्तिजनक गीत न बजाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जुलूस निर्धारित रूट के अनुसार ही निकलेगा. शहर में पुलिस गश्ती तेज की जायेगी. कहा कि कानून व्यवस्था बनाये रखना सबकी जिम्मेदारी है. उन्होंने सभी से त्योहार आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की. मौके पर अजय सिंह, वार्ड पार्षद गौरव जायसवाल, अमेरिका यादव, अशोक गौंड समेत अखाडा समिति के प्रतिनिधि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >