आकलन को टीईटी के समकक्ष दर्जा देने की मांग तेज, 18 अप्रैल को आमरण अनशन का ऐलान

मारगोमुंडा के पिपरा हाईस्कूल मैदान में बैठक आयोजित

मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र के पिपरा हाईस्कूल मैदान में रविवार को आकलन प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी, जिस की अध्यक्षता अब्दुल हक ने की. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आकलन परीक्षा को टीईटी के समतुल्य दर्जा दिलाने, समान काम के बदले समान वेतन सुनिश्चित करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर रणनीति तय करना था. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 12 अप्रैल को राज्य के सभी जिलों में व्यापक स्तर पर बैठकें आयोजित की जायेगी. इसके बाद 14 अप्रैल को सत्ता पक्ष के सभी विधायकों और मंत्रियों को मांग पत्र सौंपकर अपनी मांगों को मजबूती से रखा जायेगा. वहीं, 18 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास रांची में धरना सह आमरण अनशन करने का ऐलान किया गया. मिथलेश राय ने बताया कि पूर्व में हुए लिखित समझौते में आकलन को टीईटी के समकक्ष मानने पर नियमसंगत विचार करने की सहमति बनी थी, लेकिन सरकार ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है. उन्होंने कहा कि झारखंड में करीब 42 हजार सहायक अध्यापक आकलन परीक्षा पास हैं, जो कि एक विभागीय परीक्षा है और इसका आयोजन जैक द्वारा किया गया था. वक्ताओं ने बिहार का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां दक्षता परीक्षा को टीईटी के समतुल्य मानकर शिक्षकों को सभी सुविधाएं दी जा रही हैं. इसके विपरीत झारखंड में इस संवेदनशील मुद्दे पर सरकार की चुप्पी से शिक्षक आंदोलन के लिए मजबूर हैं. इश्तियाक अंसारी और कार्तिक मंडल सहित अन्य वक्ताओं ने सरकार से वादा निभाने की अपील की. उन्होंने कहा कि समान काम के बदले समान वेतन शिक्षकों का अधिकार है और इसका हनन नहीं होना चाहिए. मौके पर फाल्गुनी प्रसाद यादव, उदय नंद यादव, अख्तर अंसारी, रामेश्वर मुर्मू, हीरालाल मुर्मू, वीरेंद्र मंडल, हाशिम अंसारी, मंजूर अंसारी, योगेश्वर मंडल, मुर्तजा अंसारी, विश्वास मंडल आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : सहायक अध्यापक आकलन प्रशिक्षित संघर्ष मोर्चा की विभिन्न मांगों को लेकर हुई बैठक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >