मदरसा में शिक्षा को और प्रगाढ़ बनाने पर जोर

मारगोमुंडा : मौलानाओं ने पेश किये बेहतर तकरीर

मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र के मदरसा फैजे आम छातापाथर में बेहतर तालीम को लेकर मदरसा कमेटी की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान छात्रों ने तकरीर, नातिया कलाम, कुरान और हदीस की रोशनी में दीन और दुनिया की बातें समेत बेहतर तालीम हासिल करने समेत नमाज, जकात, रोजा, नमाज के अरकान, माता पिता की खिदमत समेत अन्य विषयों पर विशेष जानकारी साझा किया. कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. इस दौरान बेहतरीन तकरीर, नातिया कलाम, आम जिंदगी को लेकर विशेष सुझाव देने वाले छात्रों को कमेटी की ओर से पुरस्कृत किया गया. कमेटी की ओर निर्णय लिया गया कि मदरसा में शिक्षा और प्रगाढ़ बनाया जायेगा. उपस्थित उलेमाओं पर शिक्षा पर विचार व्यक्त किये. मौके मौलाना जकाउल्लाह फैजी, मौलाना अब्दुल हसीब असरी, मौलाना महफुजुर रहमान, मौलाना मसूद फैजी, हाफिज नेमुतुल्लाह, मौलाना मुस्लिम, मौलाना मुस्तफा, मौलाना रफाकत, मौलाना सफाउदीन, मौलाना सिकंदर, मौलाना आमिर सौहेल, सोकत अंसारी आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : मदरसा में बच्चों के बीच कार्यक्रम आयोजित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >