मधुपुर. झारखंड माध्यमिक परीक्षा परिषद रांची की ओर से आयोजित मैट्रिक व इंटर की बुधवार को गहन चेकिंग के साथ विभिन्न परीक्षा संपन्न हुई. जिसमें प्रथम पाली में मैट्रिक संगीत विषय व द्वितीय पाली में इंटर गणित विषय कि परीक्षा हुई. संत जेवियर स्कूल मधुपुर के केंद्राधीक्षक मुरलीधर मंडल ने बताया कि परीक्षा में कड़ी चेकिंग के साथ प्रवेश कराया गया. साथ ही कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न हुई. प्रथम पाली संगीत में कुल 82 परीक्षार्थियों में से एक अनुपस्थित रहे. वहीं, द्वितीय पाली गणित में 351 परीक्षार्थी उपस्थित रहे. बताते चले कि परीक्षा प्रथम पाली सुबह 9:45 से दोपहर 2:00 बजे से इंटर की परीक्षा चल रही है. परीक्षा के लिए मधुपुर में 13 केंद्र बनाए गए सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
