मधुपुर . सियाचिन में वीरगति को प्राप्त अग्निवीर जवान शहीद नीरज चौधरी की स्मृति में उनके पैतृक गांव कजरा में सांसद डा निशिकांत दुबे की पहल पर उनकी प्रतिमा स्थापित की जायेगी. यह निर्णय शहीद की माता की अंतिम इच्छा के अनुरूप लिया गया. गांव के मुख्य चौराहे पर स्थल का चयन कर मापी का कार्य पूरा किया गया है. सांसद के निर्देश पर शुक्रवार को भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रवानी व साप्तर मुखिया ललन कुमार ने गांव पहुंचकर प्रतिमा की स्थापना की प्रक्रिया शुरू करायी. राजस्थान से प्रतिमा को लाया गया है, जिसे शहीद के आवास पर रखा गया है. स्थल तैयार होने के बाद उसे विधिवत स्थापित किया जायेगा. भाजपा जिला अध्यक्ष कहा कि सांसद निशिकांत दुबे के निर्देश पर शहीद की मां की इच्छा पूरी करने का प्रयास किया जा रहा है. विदित हो कि शहीद नीरज चौधरी के निधन के कुछ समय बाद ही उनकी माता का भी निधन हो गया. अब परिवार व गांव वालों की इच्छा है कि शहीद सपूत की याद में गांव में उनकी प्रतिमा स्थापित हो, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके बलिदान को याद रखे. ग्रामीणों ने कहा कि सांसद ने अमर शहीद नीरज सिंह के प्रति जो घोषणा की उसे पूरा कर किया. गांव में सड़क-नाला का भी निर्माण कराया गया. ॰राजस्थान से शहीद के घर पहुंची प्रतिमा ॰भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रतिमा स्थल की जमीन की करायी मापी
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
