Deoghar News : पेड़ पर फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

मोहनपुर थाना क्षेत्र के कारीझाक गांव जंगल में पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका 35 वर्षीय विवाहिता का शव पुलिस ने बरामद किया है.

प्रतिनिधि, मोहनपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के कारीझाक गांव जंगल में पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका 35 वर्षीय विवाहिता का शव पुलिस ने बरामद किया है. मृतका की पहचान गांव के सुनील मरांडी की पत्नी मनीषा हेंब्रम के रूप में की गयी है. घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी प्रियरंजन कुमार सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे और शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल देवघर भेज दिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार की सुबह जंगल की ओर ग्रामीण शौच करने गये थे. इसी दौरान पेड़ के फंदे से शव लटका देखकर घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी. इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. घटना के बाद परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतका मनीषा का पति दूसरे शहर में मजदूरी करने गया है तथा मनीषा अपने बच्चें के साथ घर में रह रही थी. वहीं परिजनों ने हत्या का आरोप अज्ञात व्यक्ति पर लगाया है तथा महिला की हत्या कर साक्ष्य छुपाने की नीयत से फांसी का रूप देने की बात कही है. खबर लिखे जाने तक परिजनों ने थाने में आवेदन नहीं दिया था. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >