मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र के झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में शुक्रवार को बीडीओ शशि संदीप सोरेन ने विद्यालय के छात्राओं समेत शिक्षिकाओं को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत शपथ दिलायी. इसमें में भारत की नागरिक, आज यह शपथ लेता हूं कि मैं जन्म पूर्व लिंग पहचान के आधार पर हो रही कन्या भ्रूण हत्या को व्यक्तिगत रूप से और सामूहिक रूप से समाप्त करने की मुहिम को अपना व्यक्तिगत रूप से भरपूर सहयोग दूंगा. साथ ही महिलाओं एवं पुरुषों में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के संदेश का प्रचार प्रसार करेंगे. मौके पर्यवेक्षिका कुमारी शौभा, लता कुमारी, प्रकाश मंडल आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
