महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

अंचल क्षेत्र में धूमधाम से मना महाशिवरात्रि पर्व

पालोजोरी. महाशिवरात्रि पर अंचल क्षेत्र के शिवालयों में भक्तों ने पूजा-अर्चना की. सुबह से ही जलढरी के लिए मंदिर परिसर में शिवभक्त जुटे रहे. सबसे ज्यादा भीड़ पालोजोरी शिवमंदिर के साथ फतेहनाथ शिवमंदिर, खागा शिवमंदिर, बदिया मोड़ शिवमंदिर, नुनुरायनवाडीह शिव मंदिर, बगदाहा शिवमंदिर सहित प्रखंड से सटे जामधारा शिवमंदिर में देखी गयी. श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ व माता पार्वती सहित परिसर में स्थित अन्य देवी-देवताओं की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की.

भीड़ को नियंत्रित करने में जुटे रहे स्वयंसेवक :

मंदिर परिसर में भीड़ को नियंत्रित करने व श्रद्धालुओं को सुगमता पूर्वक पूजा कराने के लिए पालोजोरी शिवालय, फतेहनाथ शिवालय, खागा शिवालय, बगदाहा शिवालय में कमेटी के सदस्य व स्वयंसेवक जुटे हुए थे. कमेटी के सदस्य माइक के माध्यम से श्रद्धालुओं को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे.

जमकर हुई फलाहारी जलेबी की बिक्री :

महाशिवरात्रि के अवसर पर बनने वाले आलू के फलाहारी जलेबी की जम कर बिक्री हुई. 160 रुपये किलो की दर पर आलू की फलाहारी जलेबी खरीदने के लिए श्रद्धालु आधे-आधे घंटे तक दुकानों के बाहर लाइन लगाकर खड़ रहे. वहीं, आलू की जलेबी बनाने के लिए दर्जनों अस्थाई दुकानें भी सज गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >