बाबा नगरी में भक्तों का रेला: सुबह 4:30 बजे से शुरू है जलार्पण, VVIP दर्शन पर रोक, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Mahashivratri Deoghar 2026: देवघर में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है. जिला प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधा के कड़े इंतजाम किए हैं. VVIP दर्शन पर रोक लगा दी गई है और सुबह 4:30 बजे से ही भक्त कतारबद्ध होकर बाबा का जलाभिषेक कर रहे हैं.

Mahashivratri Deoghar 2026, देवघर (संजीत मंडल): महाशिवरात्रि पर देवघर की रौनक बढ़ जाती है. खासकर बाबा मंदिर परिसर व उसके आस पास के इलाके की. विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले हजारों श्रद्धालुओं का जनसैलाब देखते ही बनता है. इसी के तहत रविवार अहले सुबह से ही बीएड कॉलेज, तिवारी चौक, शिवराम झा चौक, नेहरू पार्क, क्यू कॉम्प्लेक्स होते हुए सभी भक्त कतारबद्ध होकर जलार्पण कर रहे हैं. मंदिर जाने वाले सभी रूट हर-हर महादेव के नारों से गुंजयमान है.

जिला प्रशासन ने पहले ही कर रखी थी पूरी तैयारी

महाशिवरात्रि पर होने वाली भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा पहले से ही श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पूरी तैयारी दुरूस्त कर ली गयी थी, ताकि श्रद्धालु आसानी से बाबा बैद्यनाथ का जलार्पण कर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर सके. भक्तों के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं के अलावा सूचना केंद्र, शौचालय व पेयजल व्यवस्था, बैरिकेडिंग की भी अच्छी व्यवस्था की गयी है. जगह-जगह पर दंडाधिकारी व पुलिस के जवानों की तैनाती की गयी है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े.

Also Read: प्रभात खबर सिटीजन सर्वे: नगर निगम की सुविधाओं से ‘नाराज’ शहर, सफाई से केवल 18% लोग खुश

वीवीआईपी और ऑउट ऑफ टर्न दर्शन पर लगी रोक

हालांकि वीवीआईपी एवं ऑउट ऑफ टर्न दर्शन पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गयी है. इसके अलावा बाबा मंदिर प्रांगण और आसपास के क्षेत्रों में प्रतिनियुक्त पुलिस के जवानों और दंडाधिकारियों की टीम को भगदड़ जैसी परिस्थिति को कंट्रोल करने के लिए पहले ही निर्देशित किया जा चुका है. सुबह 04:30 बजे से ही सरकारी पूजा के बाद से आम लोगों के जलार्पण के लिए बाबा बैद्यनाथ का पट खोल दिया गया था. इस दौरान पुलिस अधीक्षक सौरभ, उप विकास आयुक्त पीयुष सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार और प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.

Also Read: बेरहम सिस्टम: गुमला में जर्जर सड़क ने ले ली मरीज की जान, लकड़ी के बहंगी पर ही तोड़ा दम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >