करौं. प्रखंड क्षेत्र में महाशिवरात्रि भक्तिमय वातावरण में मनाया गया. प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए तांता लगा रहा. लोग भोले बाबा से अपने परिवार के लिए मंगलकामना किया. क्षेत्र के करौं बाजार स्थित कर्णेश्वर धाम शिव मंदिर, सालतर शिव मंदिर, गौसुवा शिव मंदिर, बसकुपी शिव मंदिर, सिरियां, सियाकनारी शिव मंदिर समेत अन्य शिव मंदिरों में लोगों ने अपने परिवार के साथ बाबा पर जलाभिषेक किया. वहीं, कटाल काली मंदिर में लोगों ने पूजा-अर्चना की. कर्णेश्वर शिव मंदिर में सुबह से ही पूजा अर्चना करने के लिए भक्तो का आना-जाना लगा रहा जो संध्या तक अनवरत जारी रहा. विभिन्न शिवालयों में पुलिस प्रशासन गश्त लगाते देखा गया. थाना प्रभारी दीपक कुमार भारती सुबह से ही पुलिस बलों के साथ विभिन्न शिव मंदिरों का जायजा लेते रहे. वहीं, शिव मंदिरों में शिव पार्वती का बारात निकल गया और मंदिर में विवाह उत्सव का आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्रखंड के विभिन्न शिव मंदिरों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया.
करौं : कर्णेश्वर धाम शिव मंदिर में भक्तों ने की पूजा-अर्चना
करौं में धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि
