महाशिवरात्रि 2026: देवघर में इस दिन भारी वाहनों का प्रवेश बैन, यहां देखें पूरा रूट चार्ट

Deoghar: महाशिवरात्रि 2026 को लेकर 16 फरवरी को बाबा नगरी देवघर में भव्य शिव बारात निकालने की तैयारी है, जिसमें लाखों श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है. इसको लेकर देवघर पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है. भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर पूरी तरह बैन लगाया गया है.

Deoghar: देवघर पुलिस ने 15 फरवरी 2026 (रविवार) को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और भव्य शिव बारात के मद्देनजर यातायात प्रबंधन योजना लागू कर दी है. पुलिस अधीक्षक, देवघर के निर्देश पर यातायात में कई बदलाव किए गए हैं, जिससे शिव बारात को परेशानी न हो और न ही श्रद्धालुओं को बाबा मंदिर में दर्शन करने में कोई दिक्कत हो. शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण रूप से बैन लगा दिया गया है और उनके लिए डायवर्जन प्लान जारी किया गया है. महाशिवरात्रि के मद्देनजर 14 फरवरी 2026 की मध्यरात्रि से 16 फरवरी 2026 तक देवघर शहर में भारी वाहनों (बस, ट्रक, ट्रैक्टर, मालवाहक वाहन, कंटेनर) का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा.

भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग

शहर के बाहर से आने वाले बस, ट्रक, ट्रैक्टर और मालवाहक वाहनों के लिए निम्नलिखित निषेध बिंदु और वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं…

  • हिण्डोलावरण (दुमका मार्ग) : यहां से भारी वाहन बाएं मुड़कर तपोवन, चड़की पहाड़ी, उजाला चौक, पुराना कुंडा मोड़ और कोरियासा चौक होते हुए गिरिडीह की ओर जाएंगे.
  • चौपा मोड़ (गोड्डा मार्ग) : यहां से बाएं होकर हिण्डोलावरण से दाहिने मुड़कर तपोवन और कोरियासा चौक होते हुए गिरिडीह की ओर डायवर्जन रहेगा.
  • कोरियासा चौक (गिरिडीह मार्ग) : यहां से दाहिने मुड़कर पुराना कुंडा थाना मोड़, उजाला चौक और तपोवन होते हुए दुमका की ओर जा सकेंगे.
  • रोहिणी शहीद द्वार/मेहर गार्डेन : यहां से भारी वाहन जसीडीह की ओर भेजे जाएंगे.
  • टाभाघाट मोड़ (जसीडीह/चकाई मार्ग) : भागलपुर, दुमका और गोड्डा जाने वाले वाहन यहां से बाएं मुड़कर मोहनपुर की ओर जाएंगे.
  • मोहनपुर बाजार मोड़ (भागलपुर मार्ग) : यहां से भारी वाहन रिखिया होते हुए दर्दमार बॉर्डर (चकाई/जमुई) की ओर निकलेंगे.
  • पुराना कुंडा थाना मोड़ (सारवां/सारठ मार्ग) : यहां से भारी वाहन दाहिने मुड़कर उजाला चौक, तपोवन और हिण्डोलावरण होते हुए दुमका/भागलपुर की ओर जाएंगे.
  • कोठिया मोड़ (सुलतानगंज मार्ग) : यहां से भारी वाहन बाएं रिखिया आश्रम होते हुए मोहनपुर बाजार की ओर जाएंगे.

शिव बारात रूट, कई जगह प्रवेश निषेध

शिव बारात के दौरान भीड़ नियंत्रित करने के लिए नीचे दिए स्थलों पर ड्रॉप गेट और रोड स्लाइड बैरियर लगाए गए हैं…

  • प्रस्थान एवं स्टेडियम क्षेत्र : केकेएन स्टेडियम, स्टेडियम बाईपास, नवीन स्पोर्ट्स मोड़ और रेड रोज स्कूल मोड़.
  • फव्वारा चौक (झरना चौक) : टैंकर स्टैंड, आरएल सर्राफ स्कूल गेट के सामने, सदर अस्पताल मोड़ और शहीद आश्रम मोड़ से आने वाले रास्तों पर रोक रहेगी.
  • बस स्टैंड एवं कुंडा क्षेत्र : बस स्टैंड प्रवेश द्वार, क्लब ग्राउंड प्रवेश द्वार, सारवां मोड़, ठाड़ी दुलूमपुर मोड़, नौलखा मंदिर मोड़, और पुराना थाना कुंडा मोड़.
  • बाजला चौक एवं आसपास : बाजला चौक (दोनों तरफ), सुभाष चौक, देवसंघ मार्ग, संत फ्रांसिस स्कूल मोड़, महेंद्र ट्रैक्टर शोरूम, दादी मंदिर मार्ग, शंख मोड़ और बाजला चौक सब्जी मंडी मोड़ (डीएवी स्कूल मार्ग).
  • मध्य शहर एवं बाजार : बावन बीघा मोड़, परशुराम चौक, जैन मंदिर (पूर्वी एवं पश्चिमी मोड़), बजरंगी चौक, धोबिया गली मोड़, शिवलोक ग्राउंड प्रवेश द्वार और बिग बाजार मोड़.
  • राय एंड कंपनी मोड़ : यहां से राज रेडियो, वैद्यनाथधाम रेलवे स्टेशन और टावर चौक तक मोजो बैरिकेटिंग रहेगी.
  • टावर चौक : यहां थाना मोड़, मस्जिद मोड़, चांदन स्टैंड, अंबेदकर चौक, सत्संग चौक और रोहिणी शहीद द्वार मोड़ से प्रवेश बंद रहेगा.
  • अन्य चौक : आजाद चौक, अवंतिका गली, भैरो बाजार, इंटरनेशनल होटल मोड़, ड्रोलिया गली (गणेश मार्केट), कन्या विद्यालय मोड़, विद्यापति चौक, डोमासी मोड़ और नरसिंह टॉकीज मोड़.
  • शिक्षा सभा चौक : यहां मंदिर मोड़, सदर अस्पताल मोड़ और शहीद आश्रम मोड़ की ओर से प्रवेश निषेध रहेगा.
  • चांदनी चौक : यहां लक्ष्मीपुर चौक और दुखीसाह लेन मंदिर की ओर से आने वाले रास्तों पर रोक रहेगी.

मंदिर क्षेत्र एवं शहर में प्रवेश निषेध

  • श्रद्धालुओं के पैदल भ्रमण और जलार्पण हेतु इन क्षेत्रों को सुरक्षित किया गया है…
  • मंदिर मुख्य पहुंच : पटेल चौक, जलसार, सब्जी मंडी, भारती होटल (मानसंघी मार्ग) और जोड़ा तालाब बजरंगबली मंदिर.
  • शिवगंगा एवं बिलासी मार्ग : सीता होटल (शिवगंगा मार्ग), मिलन पैलेस, लक्ष्मीपुर चौक, हरिहर बाड़ी मोड़, बिलासी बजरंगबली मंदिर (विवाह भवन), बिलासी मोड़, और चार नंबर फाड़ी (बिलासी).
  • विशेष बिंदु : चिल्ड्रेन पार्क.
  • डायवर्जन-02 : शिवराम झा चौक, मानसिंघी, सम्राट होटल, हिन्दी विद्यापीठ, ड्रोलिया गली, भुरभुरा मोड़, दर्शनिया मोड़, हदहदिया पुल और तिवारी चौक.
  • बिजली विभाग क्षेत्र : बिजली ऑफिस मोड़ और बिजली कोठी मोड़ (बाजला चौक मार्ग).
  • आवासीय/बस्ती क्षेत्र : कानीजोर बस्ती मोड़ और पुरनदाहा दुर्गा मंदिर मोड़.

ये भी पढ़ें…

Deoghar news : निर्धारित रूट से ही निकलेगा जुलूस, डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

बाबा और पार्वती मंदिर के शिखर से खुलेंगे पंचशूल, महाशिवरात्रि की तैयारी जोरों पर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >