महाशिवरात्रि पर बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब, 5000 कार्ड जारी करने से मची अफरातफरी

महाशिवरात्रि पर शुक्रवार (8 मार्च) को बाबानगरी देवघर का दृश्य देखते ही बन रहा था. सुबह 3:05 बजे बाबा बैद्यनाथ के मंदिर का पट खुला. सबसे पहले कांचा जल पूजा हुई. इसके बाद 4:35 बजे से आम भक्तों ने पूजा-अर्चना शुरू की.

महाशिवरात्रि पर शुक्रवार (8 मार्च) को बाबानगरी देवघर का दृश्य देखते ही बन रहा था. सुबह 3:05 बजे बाबा बैद्यनाथ के मंदिर का पट खुला. सबसे पहले कांचा जल पूजा हुई. इसके बाद 4:35 बजे से आम भक्तों ने पूजा-अर्चना शुरू की.

इन जगहों का उपायुक्त ने लिया जायजा

महाशिवरात्रि के मद्देनजर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर ने बीएड कॉलेज, तिवारी चौक, क्यू कॉम्प्लेक्स, नेहरू पार्क, शिवराम झा चौक के अलावा मंदिर के आस-पास के क्षेत्रों का अवलोकन कर विधि-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा की जानकारी ली.

उपायुक्त ने भक्तों के साथ लगाए बोलबम के नारे

उपायुक्त ने श्रद्धालुओं से बातचीत की और उनके साथ बोलबम के नारे भी लगाए. श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाते हुए उपायुक्त ने उन्हें बताया कि जिला प्रशासन की ओर से उनके लिए कई तरह की सुविधाएं मुहैया करायी जा रही है.

डीसी ने पुलिस के जवानों और दंडाधिकारियों को दिए निर्देश

सुबह-सुबह रूटलाइन के निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने मेला क्षेत्र में प्रतिनियुक्त पुलिस के जवानों व दंडाधिकारियों की टीम को जरूरी निर्देश भी दिए. कहा कि रूटलाइन बाबा मंदिर व उसके आस-पास के क्षेत्रों में विशेष निगरानी की जाए. किसी भी सूरत में भाग-दौड़ कोई न कर पाए. सभी भक्त कतारबद्ध होकर सुगम तरीके से जलार्पण कर सकें, ऐसी व्यवस्था करें.

Also Read : महाशिवरात्रि पर सज-धजकर तैयार बाबानगरी, देवघर में चारों ओर गूंज रहा नम: शिवाय ऊं नम: शिवाय

भीड़ नियंत्रित करें, श्रद्धालुओं को न हो कोई असुविधा : उपायुक्त

उपायुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी अपने प्रतिनियुक्त स्थल पर विधि-व्यवस्था और भीड़ को नियंत्रित करें. साथ ही किसी श्रद्धालु को कोई असुविधा न हो, इसका ख्याल रखें. अपने ड्यूटी स्थल पर मुस्तैद रहें. बाबा के भक्तों की हरसंभव मदद करें.

बाबा बैद्यनाथ के मंदिर में लगी भक्तों की भीड़.

रात से ही रूटलाइन में खड़े थे श्रद्धालु

मीडिया प्रतिनिधियों से उपायुक्त ने कहा कि महाशिवरात्रि के अवसर रात से ही श्रद्धालु रूटलाइन में कतारबद्ध होकर जलार्पण का इंतजार कर रहे हैं. जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की होने वाली अप्रत्याशित भीड़ के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा की पूरी तैयारी कर ली गई थी.

अधिकारियों को डीसी का निर्देश- श्रद्धालुओं की सुविधा का रखें ख्याल

उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे कि श्रद्धालु आसानी से बाबा बैद्यनाथ को जलार्पण कर सकें, ऐसी व्यवस्था करें. आपका व्यवहार ऐसा हो कि श्रद्धालु अच्छी अनुभूति लेकर जाएं. उपायुक्त ने बताया कि महाशिवरात्रि पर वीवीआईपी एवं आउट ऑफ टर्न दर्शन पर पूर्ण रोक है.

Also Read : आज देवघर में उतरेगा शिवलोक, बाबा की निकलेगी भव्य बारात, भोजपुरी के ये सितारे होंगे शामिल

500 रुपए लेकर शीघ्रदर्शनम कूपन की थी व्यवस्था

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शीघ्रदर्शनम कूपन की व्यवस्था की गई थी. श्रद्धालुओं को इसके लिए 500 रुपये का भुगतान करना था. उपायुक्त के अलावा अनुमंडल पदाधिकारी देवघर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डीआरडीए निदेशक, जिला खेल पदाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी भी अपनी-अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >