महाशिवरात्रि पर पर्यटन विभाग निकालेगा शिव बारात, सांसद निशिकांत दुबे बोले- 15-16 को करेंगे साजिश का खुलासा

Maha Shivratri 2025: महाशिवरात्रि के अवसर पर इस वर्ष पर्यटन विभाग की ओर से शिव बारात निकाली जायेगी. इस पर गोड्डा के सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने तीखी प्रतिक्रिया दिया है. कहा है कि वह इसके पीछे की साजिश का जल्द खुलासा करेंगे.

Maha Shivratri 2025 Shiv Barat: बाबा बैद्यनाथधाम में इस बार महाशिवरात्रि पर झारखंड का पर्यटन विभाग भव्य शिव बारात निकालने की तैयारी में जुट गया है. शिव बारात की भव्यता, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को ध्यान में रखते हुए पर्यटन विभाग ने ऐसा निर्णय लिया है. यह जानकारी उपायुक्त विशाल सागर ने दी. उन्होंने बताया कि विभाग से उन्हें आदेश मिला है कि शिव बारात की भव्यता बनी रहे, इसके लिए व्यापक तैयारी के साथ आयोजन करवायें. उन्होंने जानकारी दी कि शिव बारात देवघर का एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु शामिल होते हैं.

एनजीओ, समाजसेवी संस्थाओं का लेंगे सहयोग – उपायुक्त

उपायुक्त ने कहा कि शिव बारात को भव्य बनाने के लिए विभिन्न एनजीओ, समाजसेवी संस्थाओं सहित अन्य संगठनों का सहयोग भी लिया जायेगा. डीसी ने कहा कि महाशिवरात्रि को हर वर्ष भारी संख्या में श्रद्धालु शिव बारात देखने बाबाधाम पहुंचते हैं. इसलिए जिला प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम करेगा. उन्होंने कहा कि इस निर्णय से न केवल बारात की भव्यता बढ़ेगी, बल्कि अधिक संख्या में पर्यटकों के आने की भी उम्मीद है.

2 साल से गोड्डा सांसद की देख-रेख में हो रहा था आयोजन

पिछले 31 वर्षों से शिवरात्रि महोत्सव समिति के अध्यक्ष राज नारायण खवाड़े की अध्यक्षता में शिव बारात निकाली जाती थी. कोविड के बाद पिछले 2 वर्षों से शिव बारात का आयोजन गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे की देख-रेख में हो रहा था.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सांसद ने कहा- प्रेस कॉन्फ्रेंस में करेंगे साजिश का खुलासा

गोड्डा के सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया साइट पर लिखा, ‘सरदार पंडा जी की लड़ाई ने देवघर बाबा बैद्यनाथ जी मंदिर का सरकारीकरण कर दिया. अब शिव बारात भी देवघरवासियों के हाथ से निकलकर सरकार के पास चला गया. इसके पीछे की साजिश का खुलासा 15-16 फरवरी को देवघर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में करूंगा. जय शिव.’

इसे भी पढ़ें

धनबाद की उपायुक्त ने खायी डीइसी और अल्बेंडाजोल की गोली, शुरू किया फाइलेरिया उन्मूलन अभियान

झारखंड को मिले 28306 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, मुख्य सचिव बोलीं- उद्योगपतियों को दें बेहतर माहौल

महाकुंभ से रांची लौट रही कार ने हजारीबाग में 2 ट्रकों को मारी टक्कर, 3 महिला श्रद्धालुओं की मौत, 7 घायल

छत्तीसगढ़ से बिहार जा रही बस पलामू में पलटी, 2 दर्जन यात्री घायल, 6 की हालत गंभीर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >