मधुपुर से जियाउल हक समेत दो व सारठ विधानसभा से तीन ने किया नामांकन

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने नामांकन काना शुरू कर दिया है. इस क्रम में शुक्रवार को मधुपुर से दो व सारठ से तीन प्रत्यासियों ने निर्वाची पदाधिकारी के सामने नामांकन किया.

मधुपुर . विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को मधुपुर से दो व सारठ विधानसभा से तीन प्रत्याशियों ने निर्वाची पदाधिकारी के सामने अपना नामांकन दाखिल किया. नामांकन के चौथे दिन मधुपुर विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी के रूप में जियाउल हक उर्फ टार्जन, जेकेएलएम से सद्दाम हुसैन ने मधुपुर अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी राजीव कुमार के सामने अपना नामांकन दाखिल किया. वहीं सारठ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी के रूप में सैफ अहमद याकुबी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से छाया कोल व निर्दलीय से किशोर मंडल ने निर्वाची पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी नरेश रजक के सामने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन प्रक्रिया में सहयोग के लिए सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह पालोजोरी बीडीओ अमीर हमजा, सारठ बीडीओ चंदन कुमार व मधुपुर सीओ यामुन रविदास मौजूद थे. नामांकन को लेकर सुबह 11 बजे से ही निर्वाचन अधिकारी से लेकर कर्मी अपने अपने कार्यालय में तीन बजे तक जुटे थे. वहीं नामांकन स्थल के आसपास पुलिस के जवान मुस्तैद दिखे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >