जिले से दो मुखिया अंतरराज्यीय क्षेत्र भ्रमण में हुए शामिल

मधुपुर मिसरना के मुखिया दिनेश कुमार व पत्थरअड्डा पंचायत के मुखिया नंदकिशोरी टुडू को हिमाचल प्रदेश पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण दिया जायेगा

मधुपुर. झारखंड राज्य पंचायती राज विभाग के निदेशक निशा उरांव व उप निदेशक शैलेश कुमार के निर्देश पर देवघर जिला के मधुपुर व सारठ के मुखिया को आरजीएसए योजना के तहत छह दिवसीय अंतरराज्यीय क्षेत्र भ्रमण को भेजा गये हैं. मधुपुर मिसरना के मुखिया दिनेश कुमार व पत्थरअड्डा पंचायत के मुखिया नंदकिशोरी टुडू को हिमाचल प्रदेश पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण दिया जायेगा. ये सभी 17 से 22 मार्च तक हिमाचल प्रदेश की विभिन्न पंचायतों का भ्रमण करेंगे कर पंचायत के विकास को लेकर आवश्यक जानकारी प्राप्त करेंगे. मुखिया में बताया कि कार्यक्रम में पंचायत में रोजगार बढ़ाने, उसमें आने वाली परेशानियों का निवारण किस प्रकार किया जाये, इसकी जानकारी दी जा रही है. साथ ही पंचायत के उत्थान के लिए क्या-क्या किया जा सकता है, उसकी जानकारी दी जायेगी. उन्होंने बताया कि जीपीडीपी के संबंध के आवश्यक जानकारी दी जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >