गिरिडीह के युवक की जोड़ामों में ट्रेन से गिरकर मौत

गिरिडीह के देवरी थाना अंतर्गत जरियाबागी का रहने वाला है मृतक सुखदेव

मधुपुर. रेल थाना क्षेत्र अंतर्गत जोड़ामो हॉल्ट व मधुपुर के बीच रेल पोल संख्या 286/14-16 के निकट ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गयी. आरपीएफ ने बताया कि मृतक की पहचान गिरिडीह जिले के देवरी थाना अंतर्गत जरियाबागी निवासी सुखदेव महतो (46) के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि आरपीएफ को सूचना मिली कि मधुपुर व जोड़ामों हॉल्ट के बीच रेलवे ट्रेक के किनारे एक शख्स घायल अवस्था में पड़ा है. सूचना पर पाथरोल थाना की पुलिस के साथ रेलवे ट्रैक किनारे छानबीन कर युवक का शव बरामद किया गया. शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया. इधर, पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गयी है. इस मामले में पाथरोल पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है. आरपीएफ ने बताया कि घटना के दौरान किसी भी ट्रेन की आवाजाही बाधित नहीं हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >