मां शारदे की गयी पूजा-अर्चना

मारगोमुंडा चौक समेत नावाडीह, महजोरी, फागो, पंदनियां, खमरबाद समेत सरकारी व गैरसरकारी शिक्षण संस्थानों में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गयी

मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र के मारगोमुंडा चौक समेत नावाडीह, महजोरी, फागो, पंदनियां, खमरबाद समेत सरकारी व गैरसरकारी शिक्षण संस्थानों में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गयी. इस दौरान छात्रों के बीच खासा उत्साह देखा गया. विभिन्न पंड़ालों में मां शारदे की प्रतिमा विधि-विधान के साथ स्थापित कर पूजा पाठ किया गया. विभिन्न स्थानों पर आकर्षक पंडालों का निर्माण कर वेदी में मूर्ति स्थापित करके पुरोहितों की ओर से यज्ञ, हवन, आरती, पुष्पांजलि आदि अनुष्ठान के जरिये श्रद्धालुओं को पूजन कराया गया. इसके पश्चात भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. इस अवसर पर छात्रों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >