राम वनवास की लीला का मंचन देख भाव विभोर हुए दर्शक

राम लीला में भगवान राम के वनवास ने दर्शकों को किया भावुक

चितरा. चितरा कोलियरी स्थित दुखिया बाबा मंदिर प्रांगण में रामायण प्रचारक मंडली विंध्याचल की ओर से आयोजित राम लीला महोत्सव में शनिवार को केकई-मंथरा संवाद, केकई-राजा दशरथ संवाद एवं राम वनवास प्रसंग का मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किया गया. साथ ही भगवान राम के वनवास का मंचन देख उपस्थित दर्शकगण भावुक हो गए. मंचन के दौरान मंथरा के षड्यंत्र और केकई के हृदय परिवर्तन का दृश्य इतना सजीव लग रहा था कि दर्शक संवाद व दृश्य में खो गए थे. जब केकई ने राजा दशरथ से अपने दो वरदानों की मांग कर राम को वनवास भेजने की जिद करने लगी, तो उपस्थित दर्शक सन्नाटे में डूब गया. राजा दशरथ की वेदना और राम के वन गमन की तैयारी का दृश्य भी काफी मार्मिक था, जिससे दर्शकों की आंखें नम सी हो गयी. वहीं, भगवान राम के वनवास जाने की खबर पूरे अयोध्या में फैल जाता है, जिससे सभी अयोध्या वासी उदास हो जाते हैं. मौके पर रामायण प्रचारक मंडली के अध्यक्ष पंडित सोनू पांडेय, उपाध्यक्ष पंडित महेंद्र पांडेय आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjay kumar rana

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >