माह व्यापी रात्रि पहर भजन-कीर्तन से माहौल हुआ भक्तिमय

सारवां के विभिन्न मुहल्लों में ढोल-करताल के साथ देर रात तक भक्ति की अलख जगा रहे

सारवां. प्रखंड क्षेत्र के गोला बाजार में माह व्यापी रात्रि पहर भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है. मां काली कीर्तन मंडली पांचूडीह गोला बाजार की ओर से विभिन्न मुहल्लों में ढोल-करताल के साथ देर रात तक भक्ति की अलख जगा रहे हैं. मंडली के आकर्षक भजनों का आनंद उठाने को लेकर मुहल्लों के लोग देर रात तक इंतजार करते हैं. इस संबंध में मंडली के पंचम वर्मा ने बताया कि आज हमारे सनातन धर्म की पौराणिक परंपरा विलुप्त होती जा रही है, जिसे मंडली द्वारा पुनर्जीवित करने का लगातार प्रयास किया जा रहा ताकि आने वाली पीढ़ी अपने संस्कृति को जन सके. उन्होंने कहा कि पहले बैसाख माह में सभी गांवों में लोग एक माह तक रामधुन का समा बांधते थे, जिससे हमारी पीढ़ी जागरूक होती थी. पर आज लुप्त होती जा रही है. संचालन में मंडली के नरेश वर्मा, शेरू झा, मदन साह, एकांत वर्मा, इंदर वर्मा, दीनदयाल वर्मा, पंचम वर्मा, रवि शर्मा, गौतम दत्ता, रामदेव वर्मा, मुरलीवर्मा, शंभू दास, राजू वर्मा, महेंद्र वर्मा, झगरू वर्मा, आनंद वर्मा, नंदू लाल, पंचानन दास सुरेश वर्मा आदि द्वारा लगातार परंपरा को जीवित रखने का प्रयास किया जा रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By LILANAND JHA

LILANAND JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >