कानूनी जागरूकता से सशक्त होंगे लोग: एडीजे

मधुपुर : विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर आयोजित

मधुपुर. प्रखंड कार्यालय सभागार में रविवार को झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में विधिक सेवा सह विशेष सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन अविनाश कुमार दुबे, राजीव कुमार, यामुन रविदास, अजय कुमार दास और नीतू कुमारी ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर एडीजे अविनाश कुमार दुबे ने उपस्थित लोगों को विभिन्न कानूनी प्रावधानों, न्यायिक प्रक्रिया और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को कानूनी रूप से जागरूक बनाना है, ताकि वे अपने अधिकारों को समझ सकें और सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ उठा सकें. साथ ही उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यों और उद्देश्यों पर भी प्रकाश डाला. एसडीओ राजीव कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा प्रखंड एवं शहरी क्षेत्रों में लोगों की सुविधा के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही हैं. बाल विकास योजनाओं के तहत आंगनबाड़ी के माध्यम से लाभुकों की पहचान की जा रही है. शिविर के दौरान विभिन्न योजनाओं के तहत परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया. मनरेगा के तहत छह लोगों को जॉब कार्ड प्रदान किए गए, जबकि झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रोमोशन सोसायटी द्वारा तीन लाभुकों को 1 करोड़ 70 लाख रुपये का चेक दिया गया. इसके अलावा तीन लाभुकों को केसीसी ऋण के रूप में 2 लाख 70 हजार रुपये वितरित किए गए तथा अन्य योजनाओं का भी लाभ दिया गया. कार्यक्रम में बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, ई-कल्याण और आपूर्ति विभाग सहित कई विभागों के स्टॉल लगाए गए थे. मौके पर हरेरामजी दिनकर, ज्योति कर्मशील, सरिता कुमारी, ललन मेहरा, वसीम अकरम, इकबाल खान, विष्णु प्रसाद राय, खुर्शीद आलम और राजेंद्र यादव आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : प्रखंड सभागार में विशेष शिविर, लाभुकों को मिली योजनाओं की सौगात विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर आयोजित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >