लोडिंग स्लिप उपलब्ध कराने का दिया आश्वासन

कोयला ऑफर कम मिलने से अड़खा लीडरों ने प्रबंधन से की बात

चितरा. मजदूरों की समस्याओं को लेकर पूर्व विस अध्यक्ष ने चितरा स्थित अतिथिशाला में अड़खा लीडरों संग एक बैठक की. उनकी समस्याओं से अवगत हुए. वहीं, अड़खा लीडरों ने कहा कि चितरा कोलियरी में भरपूर कोयला स्टाॅक है. लोडिंग करने वाले मजदूर भी है और ट्रक भी है. लेकिन प्रबंधन लोडिंग स्लिप नहीं दे रही है, जिससे कैजुअल मजदूरों को रोजगार नहीं मिल रहा है. साथ ही ट्रैक मालिकों को भी नुकसान हो रहा है. वहीं, रविवार को चितरा अतिथिशाला में पूर्व विस ने कोलियरी महाप्रबंधक को लोडिंग स्लिप उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. कोलियरी महाप्रबंधक एके आनंद ने सोमवार से पर्याप्त ट्रक लगाने का आश्वासन दिया. इसीलिए कोई मजदूर बिना काम के वापस न लौटे. मौके पर चांदो मंडल, राम मोहन चौधरी, श्याम सुंदर तिवारी, युगल राय, संतलाल रजक, प्रकाश यादव, जगन्नाथ यादव, पिंटू पाल, रवींद्र सिंह, मदन सिंह, मुन्ना मिश्रा, कृष्णा सिंह, बलराम भंडारी, पांचू पंडित, जुगनू यादव, महावीर दास, मनोज दास आदि मौजूद थे. ————— निर्देश. मजदूरों की समस्याओं को लेकर पूर्व विस अध्यक्ष ने अतिथिशाला में की बैठक कोयला ऑफर कम मिलने से अड़खा लीडरों ने प्रबंधन से की बात

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJAY KUMAR RANA

SANJAY KUMAR RANA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >