लाखों की लागत से बना किसान भवन पड़ा है बेकार

मारगोमुंडा प्रखंड कार्यालय के बाहर बने किसान भवन रख रखाव के अभाव में जर्जर हालत में पहुंच गया

मारगोमुंडा. प्रखंड कार्यालय के बाहर बने किसान भवन रख रखाव के अभाव में जर्जर हालत में पहुंच गया. भवन के बाहर बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आयी है. भवन में लगे दरवाजा गायब है. जबकि खिड़कियों के शीशे टूट गये हैं. इसके कारण भवन बेकार पड़ा हुआ है. बताया जाता है कि भवन का रखरखाव ठीक ढंग से नहीं होने के कारण भवन दिनों दिन खस्ता हालत में पहुंच गया है. दरवाजा नहीं रहने के कारण आवारा पशुओं का अड्डा बन गया है. वहीं, भवन के चारों ओर बड़ी-बड़ी झाड़ी निकल आने से भवन झाड़ियों से घिर गया है. इसके कारण भवन की स्थिति ओर दयनीय हो गयी है. ग्रामीणों ने भवन की मरम्मत करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >