सोनारायठाढ़ी. राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ कार्यक्रम के तहत प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों में खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान विद्यालय के छात्रों के बीच लंबी कूद, ऊंची कूद, साइकिल रेस, दौड़ समेत कई तरह की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं.
कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्रों ने भाग लिया. वहीं, दिव्यांग छात्रों के लिए विशेष खेल की व्यवस्था की गई थी, ताकि वे भी खेलकूद कार्यक्रम में भाग ले सकें. मौके पर बीपीओ शशिकांत एवं सीआरपी प्रदीप कुमार राय ने कहा कि शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों में खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इसमें सभी छात्रों ने भाग लिया.
