सारवां : बारिश में गिरा मिट्टी का घर, परेशानी

सारवां में खपरेल का घर गिर कर ध्वस्त हो गया

सारवां. रविवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश से एक मिट्टी का घर गिर गया. उसमें रहने वाले बेघर हो गये हैं. घटना सारवां प्रखंड अंतर्गत लखोरिया पंचायत के ओवल तेलियाडीह गांव की है. जानकारी के अनुसार गांव में सोमवार रात को महेंद्र हाजरा के मिट्टी से बने खपरेल का घर गिर कर ध्वस्त हो गया. परिवार के लोगों ने बताया एक माह पहले एक मिट्टी का घर गिरा था. आज दूसरा घर भी पूरी तरह से गिरकर बर्बाद हो गया. वहीं, पीड़ित ने बताया अब रहने का ठिकाना भी चला गया. इधर, पीड़ित ने सीओ को आवेदन देकर सहायता की गुहार लगायी है. वहीं, लखोरिया मुखिया रामकिशोर प्रसाद देव, उपमुखिया सुशील मिश्र, समाजसेवी मुन्ना राय ने पीड़ित से मिल कर सहायता दिलाने का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Lilanand jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >