कांवरिया पथ से लाइव : दोपहर बाद मौसम ने बदली करवट, कांवरियों की बढ़ी रफ्तार

Kanwariya Path Live: श्रावणी मेला की पहली सोमवारी से एक दिन पहले देवघर जिले में मौसम ने करवट बदली. मौसम में बदलाव ने कांवरियों को मानो नयी ऊर्जा दे दी. दुम्मा पहुंचते ही कांवरियों की रफ्तार तेज हो गयी. शाम तक बोल बम, बोल बम कहते हुए करीब डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु बाबाधाम पहुंच चुके थे. देर शाम तक श्रद्धालुओं का आना जारी है. सभी सोमवार को जलार्पण करेंगे.

Kanwariya Path Live| देवघर, राजीव रंजन : रविवार को दोपहर तक चिलचिलाती धूप और दोपहर बाद मौसम में बदलाव के साथ झमाझम बारिश में कांवरिया पथ पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा. शाम तक डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु बाबाधाम पहुंच गये. सुबह से ही कांवरियों के जत्थे बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचने की जल्दबाजी में तेज रफ्तार से आगे बढ़ते नजर आये. बोल बम की गूंज पूरे मार्ग को भक्तिमय बना रही थी. दोपहर 2 बजे तक तपती धूप कांवरियों के लिए चुनौती बनी रही, तो जिला प्रशासन और सेवा शिविरों की व्यवस्था ने उन्हें राहत दी.

कांवरियों के लिए संजीवनी का काम कर रही इंद्र वर्षा

इस दौरान इंद्र वर्षा कांवरियों के लिए संजीवनी का काम कर रही है. जगह-जगह कांवरिया ठहरकर इन फुहारों का आनंद लेते दिखे, जिससे धूप की तपिश कुछ हद तक कम महसूस हुई. खिजुरिया भूत बंगला के समीप लातेहार के आलोक मोहन स्मृति सेवा आश्रम द्वारा लगाये गये शिविर में श्रद्धालुओं ने भोजन के बाद रामायण और महाभारत की प्रस्तुति प्रोजेक्टर पर देखी. साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान भक्त नाचते-गाते नजर आये, जिससे माहौल भक्तिमय बना रहा.

दुम्मा पहुंचते ही श्रद्धालुओं ने बढ़ा दी अपनी रफ्तार

दोपहर करीब 2 बजे के बाद मौसम के बदलते ही कांवरियों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ. दुम्मा पहुंचते ही श्रद्धालुओं ने अपनी रफ्तार और बढ़ा दी, ताकि सोमवारी को जलार्पण का पुण्य प्राप्त कर सकें. बाबा धाम की ओर बढ़ते कांवरियों में कुछ श्रद्धालु बेहद आकर्षक और बड़े कांवरों के साथ नजर आये, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

देर शाम तक आता रहा श्रद्धालुओं का जत्था

कई लोग इन कांवरों के साथ सेल्फी लेते दिखे. सोमवारी पर जलार्पण के लिए बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं का जत्थों में पहुंचना देर शाम तक जारी रहा. मान्यता है कि सोमवारी को जल चढ़ाने से विशेष फल की प्राप्ति होती है, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया.

इसे भी पढ़ें

Shravani Mela: देवघर और सुल्तानगंज जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए चलेंगी 666 श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनें

Pearl Farming: झारखंड में उभरता क्षेत्र बनता मोती उत्पादन, युवाओं को मिलेगा रोजगार

झारखंड के इस जिले में 3 तस्कर धराये, 18 किलो गांजा और 160 बोतल शराब बरामद

Political Donation: वेदांता ने भाजपा को 400 प्रतिशत अधिक चंदा दिया, कांग्रेस से दोगुना डोनेशन झामुमो को

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >