बाबाधाम में उमड़ा आस्था का सैलाब! 'बोल बम' के जयघोष से गूंजा कांवरिया पथ

देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रावणी मेले का 21वां दिन आस्था से सराबोर रहा. लाखों कांवरियों ने 'बोल बम' के जयघोष से कांवरिया पथ को गुंजायमान कर दिया....

देवघर- राजकीय श्रावणी मेला के 21वें दिन बुधवार को बाबाधाम में कांवरियों का उत्साह चरम पर रहा. कांवरिया पथ दिनभर बोल बम के जयघोष से गूंजता रहा और श्रद्धालुओं का जत्था लगातार बाबा बैद्यनाथ के दरबार की ओर बढ़ता रहा. सुबह 5 बजे से बाबा मंदिर में जलार्पण शुरू हुआ. बड़ी संख्या में श्रद्धालु कतारबद्ध होकर बाबा पर जलार्पण के लिए अपनी बारी का इंतजार करते रहे.

डीसी-एसपी ने पूरे मेला क्षेत्र की व्यवस्था पर रखी नजर

डीसी सौरभ कुमार भुवानियां और एसपी प्रवीण पुष्कर पूरे मेला क्षेत्र की व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग करते रहे. अधिकारियों ने रूटलाइन, मंदिर परिसर और प्रमुख भीड़ वाले स्थानों पर तैनात पदाधिकारियों से व्यवस्था की जानकारी ली. श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित जलार्पण कराने के लिए प्रशासन की ओर से विशेष सतर्कता बरती गयी.


बाबा मंदिर के शिखर पर पंचशूल.

बढ़ती भीड़ के बीच कतार प्रबंधन पर विशेष जोर

कांवरिया पथ पर श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने कतार प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया. त्वरित प्रतिक्रिया टीम (QRT), पर्याप्त पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती चौबीसों घंटे सक्रिय रही. रूटलाइन पर लगातार निगरानी रखते हुए श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से बाबा मंदिर की ओर भेजा गया.

20वें दिन 2.39 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

पिछले दिन यानी श्रावणी मेले के 20वें दिन कुल 2,39,407 श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण किया था. इनमें 13,029 श्रद्धालुओं ने शीघ्र दर्शनम कूपन के माध्यम से, 1,09,789 श्रद्धालुओं ने बाह्य अर्घा और 1,16,589 श्रद्धालुओं ने आंतरिक अर्घा के माध्यम से बाबा को जल अर्पित किया.


कांवरिया पथ से बाबा मंदिर की ओर आते श्रद्धालु .

भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट

श्रावणी मेले के 21वें दिन भी बड़ी संख्या में कांवरियों के बाबाधाम पहुंचने को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा. रूटलाइन से लेकर मंदिर परिसर तक सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था पर लगातार नजर रखी गयी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और वे सुरक्षित एवं सुगम तरीके से बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण कर सकें.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >