राधाकृष्ण प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर हुआ धार्मिक अनुष्ठान

सारवां प्रखंड क्षेत्र की रक्ति पंचायत के कानूडीह गांव में आयोजन

सारवां. प्रखंड क्षेत्र की रक्ति पंचायत के कानूडीह गांव में नवनिर्मित राधा कृष्ण युगल मंदिर में प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर पांच दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ. अनुष्ठान आचार्य महेश वत्स, यजमान नित्यानंद साह, फूलो देवी की देखरेख में किया जा रहा है. इसके पूर्व वैदिक पंडित आचार्य महेश वत्स, उपाचार्य चुनचुन पांडे, पंडित गणेश पांडे, पुरुषोत्तम पांडे, संजय झा, रामदेव झा, राहुल पांडे की देखरेख में बाजे-गाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गयी, जो स्थानीय नदी पहुंची. जहां पंडितों द्वारा कलश का पूजन कर उसमें जल भर गया. जिसे माथे पर रखकर महिला और कन्याओं ने विभिन्न मुहल्लों का परिभ्रमण करते हुए नवनिर्मित मंदिर प्रांगण लाया गया. इस अवसर पर वैदिक पंडितों द्वारा वैदिक ऋचाओं के पाठ के साथ विभिन्न देवी-देवताओं को अनुष्ठान में आह्वान और अनुष्ठान की रक्षा को लेकर निमंत्रण दिया गया. मौके पर सदस्य राधे साह, लालजी साह, नेपाल साह, पंचानन साह, महेश साह, सुबोध साह, शिवलाल साह, सरजू साह, कुमार साह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: LILANAND JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >