सारवां : बनवरिया पंचायत में धूमधाम से निकली कलश यात्रा

अजय नदी से जल भरकर लौटी काली मंदिर

सारवां. प्रखंड क्षेत्र की बनवरिया पंचायत के डूबा गांव में काली मंदिर और बेदी की प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला. पुरोहित संजय मिश्रा और यजमान मनोज मंडल की देखरेख में धूमधाम के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. यह यात्रा गांव के विभिन्न मुहल्लों की परिक्रमा करते हुए अजय नदी के दासडीह घाट पहुंची, जहां वैदिक पंडितों द्वारा 201 कलशों का विधिवत पूजन कर उनमें संकल्पित जल भरा गया. इसके बाद महिलाएं कलश को माथे पर धारण कर पुनः काली मंदिर प्रांगण पहुंचीं, जहां कलशों को चारों ओर स्थापित किया गया. वहीं बनवरिया गांव में प्राचीन काली मंदिर के स्थान पर नवनिर्मित मंदिर की प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में पुरोहित बीरेंद्रनाथ पांडे और यजमान मुरारी सिंह के नेतृत्व में 108 कलशों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. बाजे-गाजे के साथ यह यात्रा अजय नदी के मनजोरी घाट पहुंची, जहां कलश पूजन कर जल भरा गया और फिर उसे मंदिर लाया गया. दोनों स्थानों पर धार्मिक अनुष्ठानों के तहत अष्टयाम का संकल्प लेकर अखंड हरिनाम कीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया. इस अवसर पर पूर्व मुखिया रामचंद्र सिंह, शिबू सिंह, राज किशोर रवानी, सुबोध रवानी, सागर राय, रंजीत रवानी, भोला राय, राधेश्याम मंडल, गुणधार मंडल, जवाहर मंडल, अनिल मंडल, उपेंद्र मंडल, दिलीप मंडल, दिनेशसर मंडल, जामुन मंडल, विनोद मंडल सहित सैकड़ों श्रद्धालु विभिन्न गांवों से शामिल हुए और कार्यक्रम को सफल बनाया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Lilanand jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >