सारवां. प्रखंड के लश्करडीह शिव मंदिर में रविवार को श्री श्री 108 रुद्र चंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में 501 महिलाएं व कुंवारी कन्याओं ने माथे पर कलश लेकर शामिल हुई. दरअसल, शिव मंदिर प्रांगण से यज्ञाचार्य शिव कुमार वेदपाठी, ब्रम्हा सह पंडित जयनाथ पांडे, पुजारी सुशील कुमार की देखरेख में धर्म ध्वज लहराते हुए बाजे-गाजे के साथ आकर्षक कलश यात्रा निकाली गयी. यात्रा मां नौखीला मंदिर पहुंची जहां उनकी परिक्रमा कर यज्ञानुष्ठान की सफलता की कामना कर दलदली होते हुए अजय नदी के खरवा घाट पहुंची. मौके पर वैदिक आचार्य के साथ उपाचार्य इंद्रदेव पांडे, पंडित दिनेश पांडे, मृत्युंजय पांडे आदि द्वारा वैदिक विधि-विधान के साथ प्रधान कलश के साथ 501 कलश पूजन किया गया व वैदिक ऋचाओं के पाठ से कलश में जल भरा गया. जिसे माथे पर रख महिलाओं व कन्याओं ने विभिन्न मुहल्लों का परिक्रमा करते हुए यज्ञ प्रांगण पहुंची, जहां यज्ञ मंडप के चारों और कलश को रखा गया. इस अवसर पर पंडित कुंदन कुमार पांडे, कृष्ण कुमार पांडे, मुकेश पांडे, महेश पांडे, नारायण पांडे, रामाकांत पांडे शास्त्री, पुरुषोतम वैदिक, अमित कुमार शास्त्री, निलेश शास्त्री, राहुल पांडे आदि पंडितों द्वारा समवेत स्वर में मंगलाचरण वेद पाठ कर देवी-देवताओं का आवाहन कर यज्ञ की रक्षा की प्रार्थना की गयी. मौके पर पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, मुखिया पाकिजा कुमारी, यज्ञ समिति अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव व कार्यकारिणी व यज्ञ समिति सदस्य, स्वयंसेवक व्यवस्था को लेकर जुटे थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
