Deoghar news : मनरेगा की जनसुनवाई में डोभा की खुदाई किये बगैर राशि की अवैध निकासी उजागर

मोहनपुर में मनरेगा की जनसुनवाई में कई योजनाओं में अवैध तरीके से राशि की निकासी का मामला सामने आया है. ज्यूरी ने रोजगार सेवक और कनीय अभियंता पर जुर्माना लगाया है.

मोहनपुर. मंगलवार को प्रखंड के आठ पंचायत लथर, बांक, बंका, दहिजोर, मलहरा, भीखना, हरकट्टा, झारखंडी पंचायत में मनरेगा की पंचायत स्तरीय जनसुनवाई की गयी, जिसमें कई पंचायत में गड़बड़ियां पायीं गयीं. बलथर पंचायत में स्थित पिपरा गांव में यशोदा देवी की जमीन पर स्वीकृत 3,74000 के डोभा निर्माण में 87 हजार की अवैध निकासी का मामला उजागर हुआ. इस योजना में 1.77 लाख के डोभा की खुदाई पायी गयी है, जिसमें 2.65 लाख की निकासी कर ली गयी. बगैर काम पूरा किये 87 हजार की अतिरिक्त निकासी होने पर ज्यूरी टीम ने जनसुनवाई में डोभा का काम पूरा करने का निर्देश रोजगार सेवक व कनीय अभियंता को दिया. वहीं बलथर पंचायत के बाबूपुर गांव में मनोज यादव की जमीन पर डोभा निर्माण में भी 80 हजार रुपये एमबी बुक किये बगैर निकासी करने की बात सामने आयी. जेइ ने 2,0,6000 रुपये का एमबी तैयार किया, जबकि राशि की निकासी 2,86,000 रुपये कर ली गयी. इसके अलावा बलथर में रिजवाना खातून के पशु शेड, जसुद्दीन के बॉयलर शेट में एमबी खाली पाया गया. सभी योजनाओं में 150 रुपये की दर से कुल 4,900 रुपये का जुर्माना रोजगार सेवक और कनीय अभियंता को लगाया गया. मोहनपुर प्रखंड के सूअरदेदही पंचायत सहित अधिकतर पंचायत में कई डोभा व सिंचाई कूप निर्माण की योजना में कार्य से अधिक राशि की निकासी हो चुकी है, जिसकी जांच चल रही है. इन योजनाओं में मजदूर के नाम से डिमांड कर दिया गया है, जबकि उक्त मजदूरों ने कभी काम ही नहीं किया और राशि की निकासी हो गयी.इस दौरान मुखिया, रोजगार सेवक और जेइ पर जुर्माना लगाया गया. मौके पर ज्यूरी सदस्यों में अब्दुल मलिक, बीआरपी प्रोमिला हेंब्रम, सफाकत अंसारी, फिरोज अंसारी ,आशा हांसदा, पिंटू मंडल,मुखिया रंजीत यादव, बिंदु मंडल, त्रिपुरारी दास, खुशबु देवी, सुनीता देवी, कविता देवी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >