खनिज विधेयक के खिलाफ झामुमो का रण, विधायक चुन्ना सिंह ने पालोजोरी में फूंका आंदोलन का बिगुल

केंद्र के खनिज विधेयक के विरोध में झामुमो का आंदोलन तेज. 7 सितंबर को झारखंड के सभी प्रखंड मुख्यालयों में होगा धरना-प्रदर्शन. विस्तृत रणनीति तय.

प्रतिनिधि, पालोजोरी. केंद्र सरकार द्वारा लाए गए खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने आंदोलन की तैयारी तेज कर दी है. आगामी 7 सितंबर को राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों में प्रस्तावित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए पालोजोरी में सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर रणनीति तय की गयी.

विधेयक को बताया झारखंड के हितों पर हमला

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक चुन्ना सिंह ने केंद्र सरकार की नीतियों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि प्रस्तावित विधेयक झारखंड जैसे खनिज संपदा से समृद्ध राज्य के अधिकारों और वित्तीय ढांचे को प्रभावित करने वाला है. इससे राज्य के राजस्व पर असर पड़ेगा और स्थानीय जनता के हित प्रभावित होंगे.

उन्होंने कहा कि झारखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा की रक्षा के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आंदोलन को मजबूत करना होगा.

7 सितंबर को जुटान का आह्वान

विधायक ने कार्यकर्ताओं और आम लोगों से 7 सितंबर को अधिक से अधिक संख्या में प्रखंड मुख्यालय पहुंचने की अपील की. उन्होंने कहा कि धरना-प्रदर्शन को प्रभावी बनाने के लिए व्यापक जनभागीदारी जरूरी है.

उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव और पंचायत स्तर पर लोगों से संपर्क कर उन्हें प्रस्तावित विधेयक के प्रावधानों और उससे होने वाले संभावित प्रभावों की जानकारी देने को कहा.

पंचायतों और गांवों में चलेगा जनसंपर्क अभियान

बैठक में तय किया गया कि धरना-प्रदर्शन से पहले पालोजोरी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और गांवों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा. पार्टी कार्यकर्ता लोगों के बीच पहुंचकर आंदोलन के मुद्दों को लेकर जागरूक करेंगे और 7 सितंबर के कार्यक्रम में भागीदारी के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे.

बैठक में जिला उपाध्यक्ष इश्तियाक मिर्जा, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल रहीम, प्रमुख उषा किरण मरांडी, मुखिया लाल किशोर सोरेन, नवाब हुसैन, मुबारक अंसारी, अंशुक साधु, विजय कोल, शंकर टुडू, अनवर खान, अफरीदी आलम, जमशेद अंसारी, रफीक अंसारी, सोना लाल मुर्मू, पानसुरी, राजू हेंब्रम, दिलीप टुडू, दिनेश मुर्मू, दीपक भगत, हराधन मुर्मू, शालिग्राम मंडल, शिवसल मुर्मू, शिवचरण बेसरा, सुखदेव मुर्मू, शिव शंकर बेसरा, सुधीर सोरेन दलदली सहित जिला और प्रखंड स्तर के कई नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उदय कांत सिंह

प्रभात खबर में 2015 से जुड़े हैं. अंचल की पत्रकारिता करते हैं. ग्रामीणों की समस्याओं और विकासात्मक पत्रकारिता करते हैं. ग्रासरूट लेवल के जनहित के मुद्दों को उठाते रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >