मधुपुर. शहर के विभिन्न वार्डों में झामुमो कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान चलाया. इस दौरान वार्ड संख्या में 6 चल रहे सदस्यता अभियान में झामुमो जिला अध्यक्ष संजय शर्मा शामिल हुए. उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से लोगों को पार्टी से जोड़ा जा रहा है. कहा कि जिले में सदस्यता अभियान पूरे जोर शोर से चल रहा है. मौके पर महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष समेत अल्पताफ हुसैन, जयप्रकाश मंडल, रिजवान खान, सरफराज अहमद, बबलू दास, वसीम शेख, पप्पू चौधरी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
